{"_id":"52-78423","slug":"Meerut-78423-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड के बेटे पर कुकर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड के बेटे पर कुकर्म का आरोप
Meerut
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर गांव की महिला ने अपने चार साल के बेटे के साथ होमगार्ड के बेटे द्वारा कुकर्म किए जाने का आरोप लगाया है। महिला ने यह भी बताया कि आरोपी के घर में शिकायत करने पहुंची तो वर्दी का रौब दिखाकर उसके साथ गालीगलौज करते हुए भगा दिया। महिला ने बेटे के साथ थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। महिला ने बताया कि वह शुक्रवार को जंगल गई थी। इसी बीच पड़ोसी के बेटे ने उसके बेटे के साथ कुकर्म किया। थाना प्रभारी नेत्रपाल सिंह यादव का कहना है कि महिला ने कोई भी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन