{"_id":"52-78271","slug":"Meerut-78271-52","type":"story","status":"publish","title_hn":" मैं किसानों की पीड़ा समझता हूं : शाहिद मंजूर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं किसानों की पीड़ा समझता हूं : शाहिद मंजूर
Meerut
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
मोदीपुरम (मेरठ)। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, कुलपति डा. एचएस गौड़ ने किया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि किसानों को गन्ना भुगतान समय पर नहीं मिल रहा है। उन्हाेंने किसानों से कहा कि मैं आपकी पीड़ा समझता हूं, मैं भी किसान के घर पैदा हुआ हूं। गन्ने की फसल फिर से तैयार है और किसानों का गन्ना भुगतान नहीं हुआ है। सरकार पूरा प्रयास कर रही है कि किसानों को जल्द भुगतान मिल जाए। सरकार को मिलों और किसानों को साथ लेकर चलना पडे़गा। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह ने कहा कि किसानों को तकनीकी ज्ञान से जोड़ना होगा। एमएलसी ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि इस मेले के माध्यम से किसान नई नई तकनीक सीखकर उसका अपने खेतों पर उनका प्रयोग करें। मेला आयोजक डॉ. रघुवीर सिंह ने मेले के महत्व के बारे में जानकारी दी। संचालन डॉ. एसके सचान ने किया। इससे पूर्व कुलपति एचएस गौड़ ने शाहिद मंजूर, ओमप्रकाश शर्मा, मनिंदर पाल सिंह, सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, प्रबंध समिति सदस्य रणवीर चिकारा, पूर्व कुलपति एसएस खन्ना को सम्मानित किया। इस दौरान डीन ऐजी प्रोफेसर शमशेर सिंह, डीन वेटनरी डॉ. वाईपी सिंह, डीन पीजी डॉ. एनएस राना, ओमपाल गुर्जर, रजिस्ट्रार डॉ. सीएस प्रसाद, एफसी सत्येंद्र कुमार, बी गंगवार, डॉ. सतेंद्र कुमार खारी, राजीव भारद्वाज, राकेश शर्मा, पीके सिंह, डॉ. आरएस सेंगर आदि मौजूद रहे।