{"_id":"52-78234","slug":"Meerut-78234-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईं बाबा की मूर्ति पर कालिख डाली, बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साईं बाबा की मूर्ति पर कालिख डाली, बवाल
Meerut
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। जादूगर का बाग स्थित मंदिर में साईं बाबा की मूर्ति पर कालिख डालने के विरोध में अनुयायियों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर मंदिर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। इधर, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सांई भक्तों ने 18 अक्तूबर को महापंचायत का ऐलान किया है।
जादूगर का बाग स्थित दशावतार भगवान परशुराम राधा-कृष्ण मंदिर में तीन साल पहले साईं बाबा की मूर्ति स्थापित की गई थी। पुजारी खुशी राम शांडिल्य के मुताबिक मंगलवार रात किसी ने साईं की मूर्ति पर कालिख डाल दी। बुधवार सुबह करीब पांच बजे मंदिर पहुंचे तो उन्हें जानकारी मिली। इस पर उन्होंने मंदिर समिति के अध्यक्ष राकेश गौड़ सहित अन्य पदाधिकारियों को सूचना दी। इस बीच, सैकड़ों साईं भक्त मंदिर पहुंच गए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा काटा और नारेबाजी की। सूचना पर नौचंदी थाना पुलिस और फिर एएसपी कैंट संकल्प शर्मा अन्य थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने साईं भक्तों को शांत किया। इस मामले में पुजारी खुशी राम शांडिल्य ने नौचंदी थाने में तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। अध्यक्ष राकेश ने कहा कि यह कृत्य हमारी आस्था को ठेस पहुंचाने की कोशिश है। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। दीपक शर्मा ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व बार-बार धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचा रहे हैं। हंगामे के दौरान नरेश नाथ, मुकेश शर्मा, श्रद्धानंद शर्मा, मनीष, बिजेंद्र भाटी समेत सैकड़ों साईं भक्त मौजूद रहे।
-----------
मंदिर में 18 को महापंचायत:
इस मामले में अध्यक्ष राकेश गौड़ ने 18 अक्तूबर को मंदिर प्रांगण में महापंचायत बुलाई है। महापंचायत में शहर के 70 से अधिक सांई मंदिरों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
-----------
अविमुक्तेश्वरा नंद का बयान बना मुद्दा:
सोमवार को यहां पहुंचे कृष्ण बोध दंडी आश्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के प्रतिनिधि स्वामी अविमुक्तेश्वरा नंद ने मंदिर प्रांगण में साईं की मूर्ति देखकर नाराजगी जाहिर की थी। इसे लेकर उन्होंने जागरूकता अभियान चलाने की बात कही थी। उनके बयान पर मठ से जुड़े अनिल अरोड़ा 19 अक्तूबर को रणनीति बनाने की जानकारी दी थी। इस मामले में अरोड़ा का कहना है कि यह खेद का विषय है। किसी शरारती तत्व ने हमारे बीच विवाद खड़ा करने का प्रयास किया है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
----------
वर्जन
- हम शास्त्र संगत बात करते हैं और सत्य के प्रतिनिधि हैं। साईं की प्रतिमा पर कालिख डालना घृणित कार्य है। सत्य को बताने या समझाने के लिए असत्य का सहारा नहीं लिया जा सकता। -अविमुक्तेश्वरा नंद महाराज
----------
प्रारंभिक जांच में साईं बाबा की मूर्ति पर राख डालने की बात सामने आई है। तहरीर मिल गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। -विनोद कुमार सिंह, एसओ, नौचंदी