फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आठ घंटे लेट आई नौचंदी

आठ घंटे लेट आई नौचंदी

Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
Meerut
Meerut Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। बुधवार को इलाहाबाद से आने वाली नौचंदी एक्सप्रेस सिटी स्टेशन पर आठ घंटे देरी से पहुंची। ट्रेन की लेटलतीफी से यात्री और परिजन परेशान रहे। देरी से आने के बाद भी रेलवे ने लिंक रद नहीं किया और ट्रेन सहारनपुर भेज दी। सहारनपुर से वापस आने के बाद ट्रेन को करीब चार घंटे की देरी से इलाहाबाद रवाना किया। कई यात्रियों ने रिजर्वेशन कैंसिल कराए।
विज्ञापन

इलाहाबाद से मेरठ आने वाली नौचंदी एक्सप्रसे का सिटी स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह सवा आठ बजे है। लेकिन बुधवार को ट्रेन आठ घंटे देरी से शाम करीब सवा चार बजे पहुंची। यात्रियों के परिजन सिटी स्टेशन पर ही अपनों का इंतजार करते रहे। देरी से आने पर यात्रियों को उम्मीद थी कि नौचंदी लिंक को सहारनपुर भेजने की बजाय मेरठ में ही रद कर दिया जाएगा। लेकिन रेलवे कंट्रोल ने ट्रेन को सहारनपुर रवाना करने के निर्देश दिए। सिटी स्टेशन अधीक्षक आरपी त्रिपाठी ने बताया कि निर्देश मिलने के बाद लिंक को सहारनपुर भेज दिया गया। वापसी में ट्रेन जाने का समय रात सवा आठ बजे का है। लेकिन लिंक के देरी से आने के चलते ट्रेन को रात करीब बारह बजे रवाना किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed