{"_id":"52-78164","slug":"Meerut-78164-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दंपति और बच्चे समेत तीन घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में दंपति और बच्चे समेत तीन घायल
Meerut
Updated Wed, 15 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम/दौराला। हाईवे पर सकौती के पास एक लग्जरी गाड़ी ने एक बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दंपति और उनका बेटा घायल हो गया। टक्कर के बाद गाड़ी चालक फरार हो गया, जिसे दूसरी कार सवार युवकों ने मोदीपुरम में पकड़कर पुलिस को दे दिया है। वही घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सिवाया निवासी इंद्रपाल सिंह अपनी पत्नी भारती और चार साल के बेटे यश के साथ अपनी बाइक से खतौली से सिवाया आ रहा था। बताया गया है कि जब वह हाईवे पर सकौती के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही एक लग्जरी गाड़ी के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार दंपति और उनका बेटा भी से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची टोल की एंबुलेंस ने घायलों को मोदीपुरम के ओम अस्पताल में भर्ती कराया है। वही, दुर्घटना के बाद लग्जरी गाड़ी का चालक गाड़ी को लेकर फरार होने लगा। फरार चालक को रोकने के लिए एक अन्य कार चालक सकौती से उसके पीछे लग गया और आरोपी चालक की गाड़ी को पल्लवपुरम चौहान मार्केट के पास रुकवा लिया। इस दौरान हाईवे पर हंगामा हो गया। आसपास के लोगों को जब मामले की जानकारी हुई तो उन्हाेंने लग्जरी गाड़ी के चालक को पिटना शुरू कर दिया। हाईवे पर हुए हंगामे के कारण जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पल्लवपुरम पुलिस ने किसी तरह चालक को छुड़ाया और हिरासत में लेकर चौकी भेज दिया। पुलिस ने आरोपी चालक का नाम अरविंद निवासी देहरादून बताया। फिलहाल इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है।