फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हिंदी को धार दें, देश खुद बढ़ेगा

हिंदी को धार दें, देश खुद बढ़ेगा

Sun, 05 Oct 2014 05:32 AM IST
Meerut
Meerut Updated Sun, 05 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। देश के विकास के लिए हिंदी को धार देनी होगी, इसका प्रयोग बढ़ाना होगा। यह काम केवल देश के युवा ही कर सकते हैं। हिंदी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रत्नाकर पांडे ने नई पीढ़ी में हिंदी के प्रति प्यार भरा। रविवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स रोडवेज में राष्ट्रीय हिंदी परिषद की ओर से सम्मेलन व सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें देश के हिंदी विद्वानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल रहे। कार्यकारी अध्यक्ष नगीन चंद जैन, महामंत्री मित्रेश कुमार गुप्त, संयोजक शैलेंद्र अग्रवाल, मेरठ कॉलेज अध्यक्ष पी.डी मित्तल, चैंबर के अध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल व पूर्व महामंत्री सुरेंद्र प्रताप सिंह शामिल रहे। डॉ. मीनाक्षी ने सरस्वती वंदना का वाचन किया। समारोह संयोजक शैलेंद्र अग्रवाल ने उपस्थित सभी लोगों को निजी जीवन में हिंदी का अधिकतम प्रयोग करने की शपथ दिलाई। संस्था के महामंत्री डॉ. मित्रेश कुमार गुप्त ने संस्था के हिंदी से जुड़े संस्मरण सुनाए। विजय वीर रस्तोगी ने परिषद का परिचय पढ़कर सुनाया। समारोह में विभिन्न प्रांतों से आए साहित्यकारों व कवियों को हिंदी भूषण व हिंदी रत्न देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में चेन्नई के डॉ. बालशोरी रेड्डी पूर्व संपादक चंदा मामा, डॉ. गौरीशंकर गुप्त, डॉ. जैनब बी, एमदेविका, डॉ. एमकला रानी, डॉ. वी जयलक्ष्मी, डॉ. पीआर वासुदेवन, वी बालकृष्णन, संजय रामन, अनिल अवस्थी, महाराष्ट्र के डॉ. बाबा साहेब कोकाटे, डॉ. शहाबुद्दीन नियाज मोहम्मद शेख, डॉ. दस्तगीर देशमुख, हैदराबाद के आर दुर्गाराज पटून, हरियाणा की डॉ. प्रतिमा माही, उड़ीसा से अमूल्य रत्न मोहंती, राजस्थान से श्रीकृष्ण शर्मा, दिल्ली से डॉ. अशोक कुमार जाजोरिया, डॉ. विवेक गौतम, ताराचंद फलवाड़िया, मुरादाबाद के डॉ. महेश दिवाकर, गाजियाबाद के अरुणेश कुलश्रेष्ठ शामिल रहे। सभी को शॉल, स्मृति चिन्ह, प्रमाणपत्र व नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य रूप से एसडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. बीबी बंसल, जसवंत इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजेश कुमार अग्रवाल, सनातन धर्म शिशु मंदिर से विनोद कुमार गोयल, पार्षद नरेंद्र यादव, आरएल गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता एके अग्रवाल, हिमानी अग्रवाल, मनोज चपराना, राजकुमार शर्मा, डॉ. वीना अग्रवाल व पंजाब नेशनल बैंक की हिंदी अधिकारी रेनू जाखड़, रामजी लाल मित्तल, जितेंद्र मणि शर्मा, मनोज अग्रवाल, डॉ. सुधीर गुप्ता, डॉ. हरीश चंद शर्मा, पंडित महेश चंद भारद्वाज, ओमप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकता पत्रिका का विमोचन
कार्यक्रम के दौरान हिंदी की पत्रिका एकता का विमोचन हुआ। पत्रिका में देशभर से हिंदी विद्वानों के आलेखों और कविताआें को समाहित किया गया है।
अंत में पहुंचे सांसद
आयोजन के मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल थे। लेकिन सांसद आयोजन के समाप्त होने पर पहुंचे। मध्यप्रदेश के राज्यपाल का आना भी तय था, अंतिम मौके पर राज्यपाल भी नहीं आए।


हिंदी नहीं हैं राजनीति का मुद्दा
मुख्य वक्ता डॉ . रत्नाकर पांडे रहे। डॉ. पांडे हरिवंश राय बच्चन के बाद से परिषद की अध्यक्षता संभाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि चाहे नेता हो या जयललिता कोई भी राजनीति का मुद्दा हिंदी को न बनाए। हिंदी को विश्व भाषा बनना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि हर हिंदुस्तानी हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करे। रोजगार के जरिए युवाओं क ो हिंदी से जोड़ा जाना चाहिए। कार्य संस्थाएं आगे आएं और हिंदी को बल दें, तो यकीनन हिंदी मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed