{"_id":"52-75792","slug":"Meerut-75792-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"भावनपुर में तलाकशुदा महिला से गैंगरेप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भावनपुर में तलाकशुदा महिला से गैंगरेप
Meerut
Updated Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। भावनपुर में तलाकशुदा महिला से पांच युवकों ने गैंगरेप कर दिया। महिला सात महीने की गर्भवती है। आरोप है कि एक आरोपी ने निकाह करने का झांसा देकर महिला को प्रेम जाल में फांसकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
महिला दौराला क्षेत्र के एक गांव की है। पति से पांच साल पहले तलाक होने के बाद महिला अकेली रहती है। पुलिस के मुताबिक, चार साल पहले महिला की मुलाकात भावनपुर के मेदपुर गांव निवासी नदीम से हुई थी। मुलाकात का सिलसिला चला तो नदीम ने उसके साथ निकाह का वादा कर दुष्कर्म किया। आरोप है कि नदीम के दोस्त साजिद, सन्नी, नसीम और एक अन्य भी दुष्कर्म किया। महिला के सात माह की गर्भवती होने पर आरोपी ने निकाह करने से मना किया। सोमवार को महिला ने भावनपुर थाने पहुंचकर पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। एसओ विंध्याचल तिवारी ने बताया कि महिला ने भावनपुर इलाके में दुष्कर्म की वारदात होना बताया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन सुराग नहीं लगा।