फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आईएसआई का ‘मिशन हनी ट्रैप’

आईएसआई का ‘मिशन हनी ट्रैप’

Sun, 24 Aug 2014 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Sun, 24 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। फेसबुक के जरिये आईएसआई ने नया मिशन छेड़ रखा है। इसमें युवतियों का सहारा लेकर युवाओं खासकर भारतीय सेना के जवानों को अपना मतलब निकालने के लिए फंसाया जा रहा है। ये सब हो रहा है हनी ट्रैप के जरिये, जिसमें युवती अपनी आकर्षक और अश्लील फोटो भेजकर युवाओं को अपने जाल में फांस लेती हैं।
विज्ञापन

आईएसआई एजेंट आसिफ अली से लैपटॉप लेने वाले फौजी सुनीत कुमार को भी इसी तरह फंसाया गया। छुट्टी मनाने गए सुनीत को शुक्रवार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया था। एसटीएफ एएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सेना में भर्ती होने के तीन माह पूर्व फेसबुक पर सुनीत की फ्रेंडशिप पूनम प्रकाश नामक युवती से हुई। पूनम ने फ्लोरिडा (अमेरिका) में रहना बताया। सुनीत कुमार उससे फेसबुक पर चैटिंग के साथ ही मोबाइल पर बातचीत भी करने लगा था। सुनीत की नौकरी लगने के बाद युवती ने उससे बबीना कैंट से जुड़ी बातें पूछनी शुरू कीं और ईमेल पर जानकारी मांगने लगी। वह बबीना कैंट समेत आसपास के कैंट यूनिट के बारे में भी जानना चाहती थी, जो सुनीत उसे बता देता था। इसके बाद जून में आसिफ अली से एक लैपटॉप सुनीत को भिजवाया गया। उधर, सुनीत के परिजनों ने उसे साजिश के तहत फंसाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

पंजाब की रहने वाली है पूनम
एसटीएफ अफसरों के अनुसार फ्लोरिडा में रहकर जॉब करने वाली पूनम प्रकाश मूल रूप से पंजाब की रहने वाली है। इस कारण पंजाबी के साथ ही वह हिंदी भी अच्छी बोलती है। इस कारण सुनीत को भी बात करने में परेशानी नहीं होती थी और बातचीत का दौर लंबे समय तक चलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य भी युवकों से पूनम की फ्रेंडशिप
एसटीएफ अफसरों ने बताया कि सिपाही सुनीत की जब पूनम प्रकाश से फ्रेंडशिप हुई, तब मनोहर (सूबेदार का बेटा) और एक प्रभाकर नामक युवक की उसकी दोस्ती थी। प्रभाकर के ग्रुप से ही सुनीत का कनेक्शन पूनम प्रकाश से हुआ।
फर्जी हो सकती है युवती की आईडी
मामला आईएसआई से जुड़ने के कारण आशंका है कि युवती की आईडी फर्जी हो। हो सकता है कि फ्लोरिडा के नाम का सहारा लिया गया हो ताकि सुनीत को शक न हो सके।
ये सूचनाएं मांगी सुनीत से
सुनीत कुमार 2010 में सेना में भर्ती हुआ और वर्तमान में बबीना कैंट (झांसी) की सप्लाई कोर में सेवाएं दे रहा था। दिसंबर 2012 में विदेशी महिला मित्र ने उससे बबीना यूनिट और आसपास की यूनिटों के बारे में जानकारी मांगी। बबीना यूनिट का नंबर भी सुनीत ने उसे दे दिया था। इसके अलावा सुनीत ने उसे अपना बैंक अकाउंट नंबर भी दिया।

लैपटॉप भिजवाने वाला कौन, जाहिद या पूनम
16 अगस्त को एसटीएफ ने जब आईएसआई एजेंट आसिफ अली को गिरफ्तार किया, तो बताया था कि आईएसआई अफसर जाहिद के कहने पर आसिफ ने एक लैपटॉप पीएल शर्मा रोड से खरीदा। फिर लैपटॉप की सेटिंग बदलीं और रिमोट से कंट्रोल करने वाला सॉफ्टवेयर अपलोड किया। इसके बाद जाहिद के कहने पर लैपटॉप बबीना कैंट निवासी फौजी के लड़के को देकर आया। अब शनिवार को एसटीएफ ने फौजी सुनीत को गिरफ्तार कर खुलासा किया कि विदेशी महिला मित्र ने आसिफ के जरिये लैपटॉप सुनीत के पास भिजवाया। सवाल है कि लैपटॉप भिजवाने वाला आईएसआई अधिकारी जाहिद है, या उससे जुड़ी पूनम प्रकाश। ये भी संभव है कि जाहिद और पूनम प्रकाश एक साथ इस मिशन पर लगे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed