फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छात्र गुटों में संघर्ष, बाइक फूंकी

छात्र गुटों में संघर्ष, बाइक फूंकी

Tue, 12 Aug 2014 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Tue, 12 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मलियाना चौकी के पास हुई घटना, छात्रा से दोस्ती को लेकर था विवाद
विज्ञापन

तोड़फोड़ कर बाइक फूंक डाली, बेलचा, फावड़े, पंच और डंडों से किया हमला
मेरठ। मलियाना चौकी के पास भोला रोड पर छात्रों के दो गुटों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। लाठी डंडों से जमकर मारपीट हुई। एक छात्र की बाइक फूंक डाली। मारपीट इतनी जबरदस्त थी कि लोग बीच-बचाव करने की हिम्मत तक नहीं जुटा सके।
बागपत रोड स्थित एक पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ के छात्र अंशुल और मुकुल के बीच दो दिन पूर्व एक छात्रा को लेकर मारपीट हो गई थी। सोमवार दोपहर करीब दो बजे मलियाना चौकी के पास भोला रोड पर दोनों छात्र पहुंच गए, तो फिर से गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों छात्रों के लगभग 50 साथी एकत्र हो गए। सुधीर शर्मा रोडी बदरपुर वालों की दुकान से छात्रों ने बेलचा, फावड़े, पंच और डंडे उठा लिए और एक-दूूसरे पर हमला कर दिया। पथराव भी किया गया। इससे भगदड़ मच गई। किशनपुरा निवासी छात्र अभिजीत उर्फ मन्नी की बाइक में तोड़फोड़ कर बाइक में आग लगा दी। पुलिस को आता देख छात्र भाग निकले। पुलिस ने सात छात्रों को पकड़ लिया और थाने ले आई। पकड़े गए छात्रों के परिजन थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें छोड़ने से इंकार कर दिया। फूंकी गई बाइक भी कब्जे में ली ली है। एसओ टीपीनगर रनवीर सिंह यादव ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस की तरफ से केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

बगल में चौकी, पर पुलिस गायब
सोमवार दोपहर जब छात्रों के गुटों में संघर्ष हुआ, तो मलियाना चौकी पर कोई पुलिसकर्मी नहीं था। सरेराह छात्र लड़ते रहे। आसपास के लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी, इसके बाद टीपीनगर थाने से पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैग में किताब और कलम के साथ हथियार
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई छात्रों के बैग में पंच था। आसपास की दुकानों से डंडे और पत्थर उठाकर हमला किया। चौंकाने वाली बात है कि स्कूली बैग में किताब-कॉपी के साथ छात्र हथियार रख रहे हैं। अभिभावकों के साथ ही स्कूल प्रबंधन को भी अलर्ट रहना होगा। गौरतलब है कि पूर्व में बागपत रोड पर ही टीपीनगर पुलिस ने एक छात्र के बैग से तमंचा पकड़ा था।
सर! हमने झगड़ा नहीं किया
जिन छात्रों को पुलिस पकड़कर थाने लाई, उन्होंने बताया कि हमने झगड़ा नहीं किया। हम तो सिर्फ झगड़ा होता देख कर रुक गए थे। तभी पुलिस पहुंची और उन्हें पकड़कर थाने ले आई। छात्रों के परिजन भी थाने पहुंचे और छात्रों को छुड़ाने की गुजारिश की। एसओ ने कह दिया, अभी किसी को नहीं छोड़ा जाएगा।

भोला रोड की दुकानें बनीं अड्डा
स्कूल से छुट्टी होने के बाद बहुत से छात्र अपने घर पहुंचने से पहले भोला रोड पर दुकानों पर रुकते हैं। यहां छात्राओं पर कमेंट भी करते हैं। यहीं से छात्रों में विवाद की जड़ गहरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed