{"_id":"52-75214","slug":"Meerut-75214-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बूंदाबांदी भी नहीं दिला पा रही गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बूंदाबांदी भी नहीं दिला पा रही गर्मी से राहत
Meerut
Updated Tue, 12 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। सूरज की तपिश और उमस के साथ गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। हल्की बूंदाबांदी भी लोगों को राहत नहीं दे रही है। सोमवार को दिन निकलते ही हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया, लेकिन दोपहर में सूरज की तपिश और उमस का प्रकोप बढ़ गया। इसके चलते गर्मी बढ़ गई। शाम को शहर में एक दो जगह बारिश हुई, जबकि कई जगह सूखा ही रहा। सोमवार को चाैधरी चरण सिंह विवि के माैसम कार्यालय पर अधिकतम आर्द्रता 89 और न्यूनतम 55 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम प्रभारी अशोक गुप्ता का कहना है कि बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन