{"_id":"52-74856","slug":"Meerut-74856-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात युवा कारोबारी को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात युवा कारोबारी को गोली मारी
Meerut
Updated Thu, 31 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। मेवला फाटक पर बुधवार आधी रात को बाइक सवार युवकों ने युवा कारोबारी को गोली मार दी। बाइक सवार कारोबारी को पिस्टल से दो गोलियां मारी गईं। एक गोली सिर में लगने से उसकी हालत गंभीर बनी है। हालांकि उसके साथ मौजूद दोस्त बाल-बाल बच गया।
पुलिस के अनुसार माधवपुरम सेक्टर एक निवासी सनी बंसल (24) पुत्र धर्म प्रकाश बंसल का ट्रैक्टर पार्ट्स बनाने का कारोबार है। बुधवार देर रात सनी दोस्त बिंदर के साथ दिल्ली रोड पर मेवला फाटक स्थित प्रेम ढाबा में खाना खाने गया था। करीब पौने 12 बजे ढाबे से निकलते समय उसकी बाइक दूसरी तरफ से आ रहे बाइक सवार दो युवकों से जा टकराई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष ने सनी को निशाना बनाकर गोली चला दी। इसमें एक गोली उसके हाथ में और दूसरी सिर में लगी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर दिल्ली रोड की तरफ फरार हो गए।
गोली की आवाज से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची ब्रह्मपुरी और टीपी नगर थाना पुलिस ने घायल सनी को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी परशुराम ने बताया कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में ये रोडरेज का मामला नजर आ रहा है। बाइक टकराने पर कहासुनी बढ़ने के बाद हमलावर ने गोली चलाई। सनी और बिंदर ने बताया कि वह हमलावरों को नहीं जानते। जबकि सनी के परिजनों ने भी किसी से रंजिश न होने की बात कही।
विज्ञापन
जान लेना चाहते थे हमलावर
जिस तरह से सनी पर गोली चलाई गई, उससे अंदेशा है कि हमलावरों का मकसद सनी की जान लेने का था। मौका-ए-वारदात पर जांच पड़ताल में सामने आया कि बाइक सवार युवकों ने खुद ही सनी की बाइक में टक्कर मारी थी। सनी का विरोध करने पर वह उससे उलझ गए थे। एक हमलावर ने हेलमेट लगा रहा था। हावभाव से ही वे बदमाश लग रहे थे। कड़ी से कड़ी जोड़कर चला जाए तो हमलावर का हेलमेट लगाना, जानबूझकर बाइक में टक्कर मारना और विरोध करने पर केवल सनी को ही टारगेट कर गोली चलाना इस अंदेशे को बल देता है कि हमलावरों की नीयत सनी को मारने की ही थी। उधर, सीओ ब्रह्मपुरी विजय प्रताप सिंह के अनुसार प्राथमिकता सनी की जान बचाने की है। हमलावर जो भी हैं, उन्हें जल्द पकड़ा जाएगा।