फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कनिष्ठ लिपिक पदों की भर्ती के लिए निगम सतर्क

कनिष्ठ लिपिक पदों की भर्ती के लिए निगम सतर्क

Thu, 31 Jul 2014 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Thu, 31 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। नगर निगम में तीन कनिष्ठ लिपिक पदों के लिए सैकड़ाें विकलांगों ने आवेदन किए हैं। पिछली भर्ती प्रक्रिया पर उठी उंगली के बाद शासन ने भर्ती प्रक्रिया में भी फेरबदल कर दिया है। अब टाइपिंग और इंटरव्यू के साथ लिखित परीक्षा भी होगी।
विज्ञापन

साल 2013 में नगर निगम में विकलांग कर्मचारियों की भर्ती की गई थी। इसे लेकर नगर निगम प्रशासन आरोपों में घिर गया। अभी भी अधिकारी और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अब कनिष्ठ लिपिक के तीन पद विकलांगों से भरे जाने हैं। इसके लिए 2012 में ही लिपिक पद के लिए विकलांग अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए थे, लेकिन 2013 की भर्ती पर उठे सवाल के कारण लिपिकों की भर्ती नहीं हो पाई थी। अब सरकार के आदेश पर फिर से निगम में भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। नगर निगम प्रशासन फिलहाल फार्मों की जांच करा रहा है। दो माह के भीतर विकलांग से कनिष्ठ लिपिक के पदों को भर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस तरह होगी परीक्षा
- पहले लिखित परीक्षा होगी। इसमें आॅब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे।
- कंप्यूटर पर टंकन परीक्षा होगी।
- अंत में एक इंटरव्यू होगा।
--------
भर्ती प्रक्रिया शासनादेश के मुताबिक शुरू की गई है। फार्मों की जांच के उपरांत फीडिंग की जाएगी। उसके बाद ही भर्ती प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा। -लालचंद मौर्य, अपर नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed