फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विवि से फाइल गायब, इंचार्ज पर रिपोर्ट

विवि से फाइल गायब, इंचार्ज पर रिपोर्ट

Tue, 29 Apr 2014 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Tue, 29 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू से छोटे मोटे कागज गायब होना आम बात है। लेकिन एक अहम फाइल के गायब हो जाने की खबर इलाहाबाद से मेरठ तक गूंज रही है। अधिकारियों की जान फंसी थी आनन-फानन में रविवार को इंचार्ज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जांच के लिए कमेटी भी गठित हो गई है।
विज्ञापन

फाइल 2006 में हुए मूल्यांकन घोटाले से जुड़ी है। 23 अगस्त 2006 को कार्य परिषद की बैठक हुई थी। इसमें परिषद ने डॉ. एपी गर्ग के खिलाफ जांच बैठाई थी। जांच इस बात की होनी थी कि आगरा के केंद्र पर जो मूल्यांकन घोटाला हुआ, उसे केंद्र बनाने की इजाजत डॉ. गर्ग ने दी थी। रिकॉर्ड में नौ सितंबर 2006 को उक्त प्रोसेडिंग कंफर्म भी की गई। डॉ. एपी गर्ग ने आरटीआई में जानकारी मांगी तो उन्हें प्रोसेडिंग नहीं होने की बात बताई गई। मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में चल रहा है। डॉ. गर्ग ने कोर्ट से रिकॉर्ड तलब करने की गुजारिश की थी। 27 जनवरी 2014 को असिस्टेंट रजिस्ट्रार अरुण कुमार यादव ने कोर्ट में संयुक्त शपथपत्र दाखिल किया कि नौ सितंबर की बैठक में पिछली बैठक की प्रोसेडिंग कंफर्म हुई है। रविवार को मेडिकल थाने में डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. हरीशचंद्र की तरफ से कमेटी सेल इंचार्ज अरविंद कुमार वर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 यानी अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके अलावा कोर्ट में फिर शपथपत्र देकर बताया है कि फाइल गुम है और रिपोर्ट दर्ज करा दी है। डॉ. एपी गर्ग का आरोप है कि फाइल जब मौजूद थी तो अब गायब कैसे हो गई। वह पहले ही रिकार्ड गायब करने की आशंका जाहिर कर चुके थे। कुलपति ने फाइल गुम होने की जांच के लिए तीन सदस्य कमेटी गठित की है।
विज्ञापन


मान्यता, कमेटी सेल में ‘खेल’
फाइल गायब होना मान्यता विभाग और कमेटी सेल में ‘खेल’ होना का सबूत है। इतनी महत्वपूर्ण फाइल का गायब होना मानवीय भूल नहीं है। सूत्रों के मुताबिक इन विभागों में ‘मतलब’ की फाइल का ध्यान कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक रखते हैं और कोर्ट से जुड़ी एक महत्वपूर्ण फाइल अचानक गायब हो जाती है और किसी को पता भी नहीं चलता। डॉ. एपी गर्ग का आरोप है कि यह साजिश की तहत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed