{"_id":"52-69820","slug":"Meerut-69820-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"छावनी में शराब की 18 दुकानें सील ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छावनी में शराब की 18 दुकानें सील
Meerut
Updated Wed, 02 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। छावनी क्षेत्र में स्टेशन कमांडर की अनुमति और कैंट बोर्ड से ट्रेड लाइसेंस लिए बिना चल रही शराब की 18 दुकानों को कैंट बोर्ड प्रशासन ने मंगलवार को सील कर दिया। साथ ही दो बार में शराब की बिक्री पर रोक लगा दी है। वहीं कैंट बोर्ड सीईओ ने आबकारी विभाग की दलील को आधारहीन बताते हुये कड़ा जवाब पत्र लिखा।
एक अप्रैल से शुरू वित्तीय वर्ष 2014-15 के लिये छावनी क्षेत्र में संचालित शराब की दुकानों और बार केपास ट्रेड लाइसेंस नहीं है। ऐेसे में सीईओ डॉ. डीएन यादव केआदेश पर मंगलवार सुबह पूरे छावनी में शराब की दुकानों पर कार्रवाई शुरू की गई। कैंट बोर्ड सहायक अभियंता पीयूष गौतम अवर अभियंता केए गुप्ता, राजस्व अधीक्षक नवीन पंत और सफाई निरीक्षक योगेश यादव के साथ पहुंची टीम ने छावनी क्षेत्र में 18 शराब की दुकानों को सील कर दिया। साथ ही शराब के ठेकों, दुकान पर नोटिस चस्पा किया गया।
18 दुकानों पर हुई कार्रवाई
बोर्ड द्वारा रजबन करईगंज, मॉडल शाप बांबे बाजार, 188 आबूलेन, 313 आबूलेन, 168 ए केले वाली कोठी, 174ए पटेल पुरी, 80 हिल स्ट्रीट अंग्रेजी और देशी शराब, 77 आफताब की कोठी अंग्रेजी और देशी दुकान, बंगला नंबर 194 पार्ट बियर, 194 पार्ट अंग्रेजी एवं देशी, सिटी स्टेशन तीन दुकान देशी, इंग्लिश और बियर, 74ए बाउंड्री रोड पर इंग्लिश और बियर की दो दुकान पर सील लगाई गई।
विज्ञापन
लाइसेंस लेने के बाद ही खुलेंगे बार
कैंट बोर्ड सीईओ ने बताया कि छावनी क्षेत्र स्थित इंडाना और होटल राजमहल स्थित बार के पास लाइसेंस हैं, लेकिन ट्रेड लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है। ऐेसे में स्टेशन कमांडर की अनुमति और कैंट एक्ट के तहत ट्रेड लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही बार का संचालन किया जा सकेगा।
आबकारी अधिकारी पर सीईओ ने उठाए सवाल
- आबकारी विभाग द्वारा सात फरवरी 2014 को अनुज्ञप्ति का नवीनीकरण जारी किया गया। आबकारी विभाग से कैंट बोर्ड 45 दिन से पत्राचार कर रहा है, इसके बावजूद भी नवीनीकरण की जानकारी बोर्ड को क्यों नहीं दी गई।
- क्या बोर्ड को अंधेरे में रखने का प्रपंच रचा गया था
- क्या तथाकथित नवीनीकरण काफी बाद पूर्व की तिथि में दर्शाते हुए जारी किए गए ताकि 21 मार्च को रिट की सुनवाई में कानूनी दांव खेला जा सके
- क्या आबकारी विभाग मनमर्जी से मदिरा की अनुज्ञप्ति-नवीनीकरण कर सकता है।
कैंट क्षेत्र में बगैर स्टेशन कमांडर की अनुमति और कैंट बोर्ड से ट्रेड लाइसेंस के चल रही दुकानों को सील किया गया है। कोर्ट ने भी बोर्ड की रिव्यू पिटीशन पर कार्रवाई को सही ठहराया है। साथ ही अग्रिम आदेश तक दुकानों को सील रखने का आदेश दिया है। डा. डीएन यादव, सीईओ कैंट बोर्ड