फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अब शादीलाल कॉलेज की वेबसाइट हैक

अब शादीलाल कॉलेज की वेबसाइट हैक

Fri, 14 Mar 2014 05:31 AM IST
Meerut
Meerut Updated Fri, 14 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय की वेबसाइट के बाद अब पाक हैकरों ने डॉ. शादी लाल कॉलेज ऑफ एजूकेशन की भी वेबसाइट हैक कर ली। बृहस्पतिवार सुबह हुई इस हैकिंग के बाद मोहम्मद बिलाल नाम के शख्स ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारों समेत आपत्तिजनक पोस्ट डाले। हालांकि कॉलेज के आईटी विभाग ने वेबसाइट को दुरुस्त कर लिया। एसएसपी ओंकार सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामला संवेदनशील है और इसकी साइबर एक्सपर्ट से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

यह कॉलेज कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में मेरठ-सरधना रोड पर है। पुलिस के अनुसार कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एसएस पांडेय ने वेबसाइट हैक होने की सूचना दी। गौरतलब है कि सुभारती में भी कश्मीरी छात्रों के निलंबन के विरोध में पाक हैकरों ने 7 मार्च को वेबसाइट हैक करके आपत्तिजनक पोस्ट डाले थे। सुभारती प्रबंधन ने केस एटीएस के हवाले कर दिया था। बताया जा रहा है कि हैकिंग के इस केस को भी एटीएस के सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed