फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सुभारती की वेबसाइट फिर हैक

सुभारती की वेबसाइट फिर हैक

Sun, 09 Mar 2014 05:31 AM IST
Meerut
Meerut Updated Sun, 09 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय की शुक्रवार शाम वेबसाइट हैक करने के बाद पाक हैकरों ने रात में फिर से साइट हैक कर ली। हालांकि सुभारती के इंजीनियरों ने महज दस मिनट में समस्या सुलझा ली। वहीं जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री की ओर से आए प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने शनिवार को भी सुभारती में छात्रों से बातचीत की। वहीं छात्रों द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के मामले में आईजी जोन का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन और दोनों पक्षों के छात्रों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

सुभारती विश्वविद्यालय की वेबसाइट को पाक हैकरों ने शुक्रवार रात 12 बजकर पांच मिनट पर हैक करके आपत्तिजनक पोस्ट डाले। इससे पहले शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे भी ऐसा किया था। वहीं आईटी विशेषज्ञों की टीम ने तुरंत संज्ञान में लेते हुए वेबसाइट दुरुस्त कर दी। सुभारती प्रबंधन का कहना है कि उन्हें भविष्य में भी हैकरों की कारस्तानी की आशंका है। इसलिए आईटी विभाग की एक्सपर्ट टीम मुस्तैद है। वहीं, जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से आए प्रतिनिधियों ने शनिवार को सुभारती विश्वविद्यालय में कश्मीर के छात्रों से मुलाकात की। विवि की ओर से भी छात्रों की सुरक्षा के प्रति आश्वस्त कराया गया। सुभारती विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि अभी इस प्रकरण में विवि अपने स्तर पर जांच करा रहा है। छात्रों के भविष्य को देखते हुए पूरी सहानुभूति रखी जाएगी, लेकिन पाक के संबंध में नारे लगाने जैसे कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं आईजी जोन आलोक शर्मा ने कहा कि दिल्ली से जांच करने आई टीम ने उनसे मुलाकात की थी। टीम के सदस्यों को प्रकरण से अवगत करा दिया है। इस केस में फैक्ट्स एंड फाइंडिंग के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। विवेचक को भी निर्देश दिए हैं कि वे तथ्यों के आधार पर विवेचना करें। इस दौरान केस से जुड़े विवि प्रशासन और दोनों पक्ष के छात्रों के बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed