फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कृषि भूमि पर अवैध कालोनियों की ‘खेती’

कृषि भूमि पर अवैध कालोनियों की ‘खेती’

Thu, 05 Sep 2013 05:36 AM IST
Meerut
Meerut Updated Thu, 05 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। शहर में कृषि भूमि पर अवैध कालोनी और बहुमंजिली इमारतें खड़ी हो रही हैं लेकिन एमडीए आंख बंद करके बैठा है। इन कालोनियों से निकलने वाला गंदा पानी भी भूगर्भ में डाला जा रहा है। इस संबंध में दो सपा नेताओं ने मंगलवार को एमडीए उपाध्यक्ष से शिकायत भी की। बंद कमरे में हुई मुलाकात में नेताओं ने वीसी को अवैध निर्माणों की एक लंबी सूची भी सौंपी है और कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि कालोनाइजर कृषि भूमि लेते हैं और अधिकारियों से सेटिंग करके उसमें आवासीय कालोनी बना देते हैं।
विज्ञापन

एमडीए की सीमा में मवाना रोड, परीक्षितगढ़ रोड, दिल्ली रोड, बाईपास और रुड़की रोड पर अवैध कालोनियां काटी जा रही हैं। सपा नेताओं का आरोप है कि मवाना रोड पर रजपुरा के पास काटी जा रही अवैध कालोनियों में पानी की निकासी की भी व्यवस्था नहीं की गई है। सपा नेताओं में जहां एक प्रदेश सचिव हैं, वहीं एक विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी रहे चुके हैं। दोनों ही सपा नेताओं ने नाम न छापने की शर्त रखी है।
विज्ञापन

अवैध निर्माण और कालोनियों की शिकायतें मिल रही हैं। छह सितंबर को कंकरखेड़ा बाईपास पर विकसित हो रही अवैध कालोनियों पर बुलडोजर चलेगा। कुछ कालोनियों में गंदा पानी भूगर्भ में डालने जाने की शिकायत मिली है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सत्येन्द्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष एमडीए

फोटो कंकरखेड़ा से आया है ---
सपा नेता का निर्माणाधीन फ्लैट सील
- लोगों ने एमडीए पर लगाया देरी से कार्रवाई का आरोप
मेरठ। कासमपुर में पहाड़ियों के पास सपा नेता द्वारा बनाए जा रहे अवैध फ्लैट पर मंगलवार को एमडीए ने सील कर दिया। हालांकि लोगों ने एमडीए की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान भी लगाए हैं, क्योंकि पिछले दो माह से हो रहे अवैध निर्माण पर अब कार्रवाई हुई है।

एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल के करीबी बताए जाने वाले सपा नेता पप्पी मारवाड़ी ने दो माह पहले कासमपुर पहाड़ी पर अवैध रूप से फ्लैट निर्माण शुरू कराया था। कई फ्लैटों का निर्माण होने के बाद मंगलवार को एमडीए अधिकारियों की नींद टूटी तो संयुक्त सचिव आईएसके सिंह सील लगाने पहुंचे। टीम ने इसके बाद लाला मोहम्मदपुर में एपी सिंह और अनिल कुमार की अवैध दुकानों पर भी सील लगाई। इतना ही नहीं एमडीए की टीम ने सरधना रोड पर राजीव गुप्ता द्वारा बनाई जा रही दुकान के अवैध हिस्से को तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed