फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   खेल का स्तर सुधारें खिलाड़ी : वीसी

खेल का स्तर सुधारें खिलाड़ी : वीसी

Fri, 30 Aug 2013 05:35 AM IST
Meerut
Meerut Updated Fri, 30 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। खेल दिवस के मौके पर सीसीएसयू ने अपने 37 खिलाड़ियों का सम्मान किया। प्रोत्साहन राशि के चेक लेकर खिलाड़ियों के चेहरे चमक गए। विवि ने पहले बार हाथों हाथ चेक वितरित किए। कुलपति ने आश्वासन दिया कि खेल में सुविधाओं को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल का स्तर सुधारने की सलाह दी।
विज्ञापन

सीसीएसयू की स्पोर्ट्स काउंसिल ने बृहस्पतिभवन में सम्मान समारोह किया। सत्र 2012-13 में मेडल लाने वाले 37 खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। 14 खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल, 18 को सिल्वर मेडल और पांच को ब्रांज मेडल लाने पर प्रोत्साहन राशि के चेक बांटे। एकल प्रतिस्पर्धा में गोल्ड जीतने पर 30 हजार, सिल्वर 25 हजार और ब्रांज मेडल जीतने पर 20 हजार की प्रोत्साहन राशि दी गई। इसी तरह टीम इवेंट में यह राशि क्रमश: 15, 12 और 10 हजार विजेताओं को दी गई। मुख्य अतिथि कुलपति विक्रम चंद्र गोयल ने खिलाड़ियों से कहा कि उन्होंने मेडल हासिल कर विवि का नाम रोशन किया। सोचने वाली बात यह है कि जिस प्रदर्शन से उन्होंने मेडल जीते हैं वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कैसा है। हर साल प्रदर्शन और मेडल बढ़ें तभी सम्मान समारोह सार्थक होगा। संचालन कुश्ती कोच जबर सिंह सोम ने किया। इस दौरान प्रतिकुलपति प्रो. जेके पुंडीर, रजिस्ट्रार ओमप्रकाश, वित्त नियंत्रक अनिल अग्रवाल, स्पोर्ट्स काउंसिल चेयरमैन डा. नरेश मलिक, स्पोर्ट्स ऑफिसर डा. जीएस रुहल, डा. वीरेंद्र कुमार और डा. ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स कोटे का क्या फायदा?
पिछले साल सीसीएसयू ने स्पोर्ट्स कोटे से 112 खिलाड़ियों को दाखिले दिए। इनमें से 58 ने अंतर महाविद्यालय स्तर पर और 27 अंतर विश्वविद्यालय स्तर पर प्रतिभाग किया। मेडल सिर्फ दो आए। कुलपति ने इस पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स कोटे का इस्तेमाल केवल खेल के लिए हो, न कि दाखिले के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मिले ट्रैक शूट
खिलाड़ियों को इस बार ट्रैक शूट नहीं बंटे। दरअसल विवि के जिस स्टोर रूम में ट्रैक शूट रखे गए थे, वहां पर प्रशासन ने 20 हजार लैपटॉप रख सील लगा रखी है। प्रशासन ने आयोजन से पहले खाली करने को कहा था, लेकिन किया नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed