फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दिल्ली के चक्कर काटने वालों को नहीं मिलेगा टिकट

दिल्ली के चक्कर काटने वालों को नहीं मिलेगा टिकट

Sat, 20 Jul 2013 05:32 AM IST
Meerut
Meerut Updated Sat, 20 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
मोदीपुरम। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने टिकट के दावेदारों के होश उड़ा दिए हैं। मेरठ में जोन एक के कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद मिस्त्री ने कहा कि दिल्ली का चक्कर लगाने वाले नेताओं को टिकट नहीं मिलेगा। जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को तरजीह देते हुए कहा कि अब वो ही चुनाव लड़ेगा, जो जमीन से जुड़ा होगा।
विज्ञापन

जोन एक का कार्यालय रुड़की रोड स्थित अक्षरधाम कालोनी में खोला गया है। उद्घाटन के बाद मधुसूदन मिस्त्री ने हाईवे पर स्थित सूर्या फार्म हाउस में कार्यकर्ताओं से संवाद किया। कहा कि अब तक वह प्रदेश के छह जोन में घूम चूके हैं। कांग्रेस प्रदेश में कहीं कमजोर नहीं है, अगर हम कमजोर हैं, तो अपने नेताओं के कारण। नेता जनता से नहीं मिलते, कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करते हैं। इसलिए टिकट उसी को मिलेगा जो जनता से जुड़ा होगा। मिस्त्री ने उत्तर प्रदेश में सपा और भाजपा को एक ही सिक्के के दो पहलू बताए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में भी सबसे ज्यादा सीटें जीतेंगी।
विज्ञापन

इस मौके पर विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि देश में यूपीए की सरकार बनेगी और प्रधानमंत्री राहुल गांधी बनेंगे। प्रदेशाध्यक्ष निर्मल खत्री ने कहा कि यूपी में बडे़-बडे़ शहर हैं, लेकिन राजनीति की धार मेरठ से ही तय होगी। कार्यकर्ताआें को संयुक्त होकर चुनावी मैदान में उतरना होगा। एमएलसी नसीब पठान ने कहा कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है। पार्टी से कार्यकर्ताआें की आस्था जुड़ी है। नेताआें और कार्यकर्ताआें को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। विधायक नसीब सिंह ने कहा कि जिस सपने को लेकर राहुल गांधी आए हैं, उस सपने को 2014 में पूरा किया जाएगा। इससे पहले जोनल अध्यक्ष विधायक पंकज मलिक और जोन कोआर्डिनेटर वीरेंद्र गुड्डू ने प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी गुजरात की राजनीति करें: राशिद अल्वी
मोदीपुरम। कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी का जादू नहीं चलेगा। मोदी एक फुस्स बम की तरह हैं। वो गुजरात की राजनीति करें, केंद्र की नहीं कर सकते। तीसरे मोर्चे के सवाल पर उन्होंने कहा कि तीसरे मोर्चे का ख्वाब गलत है। केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी और अपने बूते पर सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed