{"_id":"52-58148","slug":"Meerut-58148-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या
Meerut
Updated Thu, 06 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय रोड पर मिमहेंस अस्पताल के सामने संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अरुण वशिष्ठ के भतीजे की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव मेडिकल कालेज पहुंचाया। देर रात आईजी जोन ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
नौचंदी थानाक्षेत्र के शास्त्रीनगर बी ब्लॉक निवासी विनोद वशिष्ठ प्रापर्टी डीलर का काम करता है। बुधवार रात करीब 9 बजे विनोद के बडे़ बेटे रजत वशिष्ठ (24) को उसके दोस्तों ने फोन पर यूनिवर्सिटी के सामने एक पार्क में बुलाया। रजत अपने दोस्त गौरव त्यागी को लेकर पार्क में पहुंचा। रजत की किसी बात को लेकर दोस्तों से कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। जिसके चलते दोस्तों ने उनकी कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर गौरव त्यागी वहां से भाग गया।
गौरव ने फोन पर रजत के परिजनों को इसकी जानकारी दी। आनन फानन में परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक रजत की मौत हो चुकी थी। व्यापारी नेता के भतीजे की हत्या होने का पता लगते ही सीओ सिविल लाइन और मेडिकल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को मेडिकल कालेज की इमरजेंसी पहुंचाया।
विज्ञापन
पुलिस ने मुताबिक चश्मदीद गौरव ने बताया कि गोली मारने वाले दर्जन युवक थे। पहले रजत को धमकाया, इसके बाद उसको गोली मार दी। किसी भी आरोपी की पहचान होने से गौरव ने साफ मना कर दिया। जानकारी पर व्यापारी नेता और भाजपा नेताओं की अस्पताल में भीड़ लग गई। व्यापारियों ने यूनिवर्सिटी के छात्रों पर हत्या करने का आरोप लगाकर आक्रोश जताया। डीआईजी के. सत्यनारायणा, एसएसपी दीपक कुमार और एसपी सिटी ओमप्रकाश मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।
---
मामला पुराना रंजिशन लग रहा है। आरोपियों को पकड़ने के लिये सीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित कर दी गई है। मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।
--- के. सत्यनारायणा, डीआईजी रेंज मेरठ