{"_id":"52-57961","slug":"Meerut-57961-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"34 के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
34 के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा
Meerut
Updated Mon, 03 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। बिजली दरें बढ़ाने के बाद यूपीपीसीएल ने बड़े बकायेदारों और बिजली चोरों को पकड़ने का अभियान चला दिया है। यूपीपीसीएल के चेयरमैन संजय अग्रवाल और पीवीवीएनएल के एमडी विजय विश्वास पंत के निर्देश पर विजिलेंस और निगम की 29 टीमों ने पश्चिमांचल में ताबड़तोड़ छापेमारी करके दर्जनों बिजली चोरों को दबोचा और 34 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। विजिलेंस टीम में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड बरेली की टीम भी चेकिंग कर रही है।
पीवीवीएनएल के एसई रेड योगेश कुमार ने बताया कि ऊर्जा निगम के चेयरमैन और पीवीवीएनएल एमडी के निर्देश पर दो दिन से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग टीम ने शनिवार को 126 कनेक्शन चेक किए थे। इसमें 12 जगह चोरी पकड़ी थी। अफसरों ने दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई और साढ़े पांच लाख रुपये शमन शुल्क वसूला। रविवार को 654 कनेक्शन चेक किए। 69 कनेक्शनों मेें बिजली चोरी पकड़ी। 32 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई और 10 लाख रुपये शमन शुल्क वसूला। टीम ने मेरठ शहर में 17 जगह चेकिंग की जिसमें दो स्थानों पर चोरी मिली। पांच कनेक्शनों में अतिरिक्त भार मिला। वहीं 20 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया। दूसरी तरफ मुख्य अभियंता मेरठ जोन मोेहन सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता नगरीय वितरण खंड प्रथम में 2.50 लाख बकाये के 17 कनेक्शन काटे, खंड तृतीय में 4.60 लाख बकाये के 16 कनेक्शन काटे, 2.87 लाख रुपये वसूले। खंड द्वितीय में 1.42 लाख बकाये के 14 कनेक्शन काटे। खंड चतुर्थ में 8 कनेक्शन काटे और 20 हजार राजस्व वसूला।