फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शरीफ की जीत शुभ संकेत : उमा भारती

शरीफ की जीत शुभ संकेत : उमा भारती

Wed, 15 May 2013 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Wed, 15 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साध्वी उमा भारती ने कहा कि नवाज शरीफ की जीत भारत-पाकिस्तान संबंधों के लिए शुभ संकेत है। दोनों देश मिलकर आतंकवाद को जड़ से उखाड़ सकते हैं। पाकिस्तान को इसके लिए भारत की जरूरत पड़ेगी। गंगा अभियान के तहत शुक्रताल आई भाजपा नेता ने मंगलवार रात दिल्ली लौटते समय सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में भारत विरोधी बात करने वाले लोग पसंद किये जाते हैं। नवाज शरीफ का रुख हमेशा ही आतंकवाद विरोधी रहा है। कर्नाटक में मिली हार पर उमा भारती ने कहा कि हम भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे थे। इसी भ्रष्टाचार के कारण येदूयरप्पा का इस्तीफा लिया था। हम इस विषय का सही प्रस्तुतिकरण नहीं कर पाए। कर्नाटक में हमारी हार हुई है, लेकिन कांग्रेस की जीत नहीं।
विज्ञापन

भाजपा नेत्री ने कहा कि सपा से कभी तालमेल नहीं हो सकता है। सपा के शासन में अराजकता और गुंडाराज है। इस सरकार में ही कमेलों में गाय काटी जा रही हैं। ऐसी पार्टी से कभी समन्वय नहीं बन पाएगा। उन्होंने कटाक्ष किया कि कांग्रेस अपने गले में दिग्विजय हड्डी लटकाए हुए है। इसलिए उनके बयान को कोई गंभीरता से नहीं लेता है। उन्होंने तो करकरे की शहादत तक का अपमान कर डाला, इसलिए सुप्रीम कोर्ट पर टिप्पणी भी उनकी उसी मानसिकता की वजह है। उमा भारती ने कहा कि लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी का जादू चलने वाला नहीं है। वह प्रधानमंत्री पद के दावेदार के मुद्दे को टाल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा अभियान पर उमा भारती ने कहा कि गंगा मिशन आथारिटी काम नहीं कर रही है। धन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया या फिर वापस हो गया। गंगा की सफाई के लिए कोई काम नहीं हुआ है। सर्किट हाउस में उनका स्वागत भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, महानगर महामंत्री नरेंद्र उपाध्याय, मीडिया प्रभारी कुंवर बासित अली, शिवकुमार, गजेंद्र शर्मा, पार्षद राजकुमार मुन्ना व अशोक चौधरी आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed