{"_id":"52-56896","slug":"Meerut-56896-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्र से मारपीट पर थाने पर हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्र से मारपीट पर थाने पर हंगामा
Meerut
Updated Wed, 15 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। मोहल्ला किशनपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को बच्चों में हुए झगड़े के बाद कुछ लोगों ने स्कूल पहुंचकर शिक्षामित्र से मारपीट कर दी। शिक्षामित्र के समर्थन में लोगों ने थाने में हंगामा करके कार्रवाई की मांग की।
किशनपुरा प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका चम्पा देवी, सहायक अध्यापक शिवकुमार, शिक्षामित्र सविता देवी तथा गीता रानी टीपी नगर थाने पहुंचीं। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह कक्षा तीन के छात्र दीपक और तुषार में झगड़ा हो गया था। इस पर शिक्षामित्र सविता ने उन्हें डांट दिया था। छात्रों के परिजन दोपहर में इकट्ठा होकर स्कूल पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने शिक्षामित्र सविता से मारपीट की तथा सोने के कुंडल तथा लोंग झपट ली। वहीं जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, एसओ टीपीनगर का कहना है कि फिलहाल तहरीर नहीं मिली है।
अदालत का दरवाजा खटखटाएगी पीड़ित
मेरठ। रोहटा रोड निवासी महिला से बदसलूकी करने वाले दारोगा के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी है। पीड़ित ने इसकी शिकायत आईजी तक से की। उसने मंगलवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचकर बताया कि दारोगा मोबाइल फोन पर की गई बदतमीजी की रिकार्डिंग उसके पास है। महिला ने बताया कि वह दारोगा के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाएगी।