{"_id":"52-54333","slug":"Meerut-54333-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामसकल ने मांगी ‘नेताजी’ के अहसान की कीमत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामसकल ने मांगी ‘नेताजी’ के अहसान की कीमत
Meerut
Updated Mon, 08 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। लोकसभा की सियासी बिसात पर सपा ने चालें चलनी शुरू कर दी हैं। रविवार को स्वागत समारोह के बहाने गुर्जरों को साधने मेरठ आए राज्यमंत्री रामसकल गुर्जर ने समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के अहसान की कीमत मांगी। गुर्जर आंदोलन की दुहाई देते हुए मुलायम सिंह को उनका सबसे बड़ा हितैषी बताया। मेरठ-हापुड़ संसदीय सीट से शाहिद मंजूर को जिताने की अपील की।
मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रामसकल गुर्जर और श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री शाहिद मंजूर करीब डेढ़ घंटे देरी से जेल चुंगी स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित सभा में पहुंचे। इसे सियासत ही कहेंगे जो रामसकल के कार्यक्रम के आयोजन का जिम्मा शाहिद मंजूर के करीबी ओमपाल गुर्जर को दिया गया। ओमपाल ने भी सभा को गुर्जर मय करने में कसर नहीं छोड़ी। मौजूद सैकड़ों लोगों को संबोधित करते हुए रामसकल ने कहा कि राजस्थान के भरतपुर में जब गुर्जर आंदोलन में पुलिस लाठियां चला रही थी, तब मुलायम सिंह यादव ने गुर्जरों को न सिर्फ समर्थन दिया था, बल्कि वहां पहुंचे भी। रामसकल ने गुर्जरों के हुजूम से कहा कि क्या वे नेताजी के अहसान का बदला नहीं चुकाएंगे ? क्या वे नहीं चाहते कि गुर्जरों की नुमाइंदगी करने वाला प्रधानमंत्री की गद्दी पर बैठे। कहा कि मेरठ-हापुड़ सीट से शाहिद मंजूर जीतेंगे तो गुर्जरों की ताकत बढ़ेगी।
शाहिद मंजूर ने कहा कि चुनाव और वोट की बात करूं तो मुझे हर वर्ग ने अपना प्यार दिया और उम्मीद करता हूं आगे भी देते रहेंगे। ओमपाल गुर्जर ने सफल कार्यक्रम के आयोजन का श्रेय युवा कार्यकर्ताओं को दिया। कहा कि लोकसभा में सपा की जीत में गुर्जर समाज का हर व्यक्ति भूमिका अदा करेगा। इस दौरान महानगर अध्यक्ष हाजी इसरार सैफी, ईश्वर मावी, रेखा गुप्ता, इरशाद जहां, हेमराम यादव, कुलदीप उज्ज्वल पूर्व जिलाध्यक्ष ओपी राणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ज्ञानेंद्र शर्मा, परविंदर सिंह, अरशद मक्की, जितेंद्र ढाका समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
शाहिद मंजूर को आया गुस्सा
हुआं यूं कि पूर्व जिलाध्यक्ष ने मंच से जैसे ही यह बयान दिया कि ऐसा मानते हैं कि शाहिद मंजूर को गुर्जर समाज वोट नहीं देता। इस पर मंत्री जी को गुस्सा आ गया। शाहिद ने मंच पर खड़े होकर ओपी राणा पर पलटवार किया और बयान को गलत बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी। इस पर ओपी राणा ने कहा कि उनके बयान को गलत समझा गया।
एमएलसी-विधायकों ने बनाई दूरी
मुलायम सिंह भले ही पार्टी कार्यकर्ताओं को गुटबाजी छोड़ लोस की तैयारी की नसीहत दे रहे हों, लेकिन मेरठ में गुटबाजी चरम पर है। कार्यक्रम में न तो एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल गुट नजर आया और न ही सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद और हस्तिनापुर विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि नजर आए। जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह भी कार्यक्रम से नदारद रहे।
नीतियों के साथ केंद्र को समर्थन : रामसकल
रामसकल गुर्जर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को सपा ने बाहर से समर्थन दिया है, लेकिन सपा ने आरक्षण समेत अन्य जनविरोधी मुद्दों का समय-समय पर विरोध भी किया है। कानून-व्यवस्था पर पत्रकारों द्वारा उठाए गए सवाल पर कहा कि सपा के कुशल शासन में विपक्षी पार्टियों के पास कोई मुद्दा नहीं है, जिसके कारण वे कानून-व्यवस्था में सवाल उठाती है, जबकि एक साल में कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है। गुर्जरों का एकजुट करने की सियासत पर रामसकल गुर्जर ने कहा कि वेस्ट यूपी में गुर्जरों ने हमेशा सपा का साथ दिया है और आगे भी देगा।
इन्होंने किया स्वागत
राज्यमंत्री रामसकल गुर्जर के आगमन पर सपा नेता अतुल प्रधान के नेतृत्व में मोहिउद्दीनपुर मिल पर सैकड़ों सपाइयों ने स्वागत किया। सपा छात्र नेता दिग्विजय भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने परतापुर बाईपास पर रामसकल का स्वागत किया। विनीत राणा, अजित राणा, कुलवेंद्र गुर्जर, प्रवेंद्र गुर्जर, पवन पहलवान, कामेंद्र आदि मौजूद रहे।