{"_id":"52-54326","slug":"Meerut-54326-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां हर नौवीं लाश लावारिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां हर नौवीं लाश लावारिस
Meerut
Updated Mon, 08 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल कॉलेज लावारिस लाशों की क ब्रगाह बनता जा रहा है। पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पहुंचने वाला हर 9वां शव लावारिस होता है। सबसे अधिक शव भी मोर्चरी पर मेडिकल थाना क्षेत्र से पहुंचते हैं। मोर्चरी पर हर रोज तीन से चार शवों का औसतन पोस्टमार्टम किया जाता है।
पुलिस लावारिस शव मिलने पर कुछ घंटे तक शिनाख्त कराने का प्रयास करती है। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज देती है। मोर्चरी पर शव 72 घंटे तक शिनाख्त के लिए रखा जाता है। इस दौरान पहचान न होने पर इन शवों की फाइल बंद कर दी जाती है। वर्ष 2012 में 1484 शवों का पोस्टमार्टम किया गया। जिनमें लगभग 173 से अधिक शवों की शिनाख्त हीं नहीं हो सकी। इसका जवाव पुलिस के पास भी नहीं है।
पिछले वर्ष में लावारिस लाशों का थानेवार ब्योरा
थाना - अज्ञात शव
मेडिकल - 30
जीआरपी -14
टीपीनगर -12
जानी -14
दौराला -14
देहलीगेट -8
सदर बाजार -7
एक शव का अंतिम संस्कार कराने में लगभग दो हजार रुपये खर्च होते हैं। कुछ थानेदारों को छोड़कर संस्था ही अपने धन से लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कराती है। दूसरे समुदाय के शवों को अलग संस्था को सूचना दे दी जाती है।
विज्ञापन
डीके शर्मा, महामंत्री मानव सेवा संस्थान