फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कंप्यूटर की आवाज पर परीक्षा देंगे ब्लाइंड बच्चे

कंप्यूटर की आवाज पर परीक्षा देंगे ब्लाइंड बच्चे

Mon, 14 Jan 2013 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Mon, 14 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में ब्लाइंड स्टूडेंट्स को अब राइटर की जरूरत नहीं पडे़गी। बोर्ड ने इस बार ऐसा सॉफ्टवेयर शामिल किया है, जिसकी मदद से ब्लाइंड स्टूडेंट्स को केवल आंसर बोलने पड़ेंगे और कंप्यूटर पर उनकी फीडिंग हो जाएगी। यही नहीं कंप्यूटर स्वयं स्टूडेंट्स को प्रश्नों का उच्चारण करेगा। इस प्रकार कंप्यूटर की आवाज से ब्लाइंड स्टूडेंट्स परीक्षा दे सकेंगे।
विज्ञापन

जेपी एकेडमी के प्रधानाचार्य कर्नल आरएस जाखड़ ने जानकारी दी कि अब तक कक्षा 10 व 12 के ब्लाइंड स्टूडेंट्स को राइटर प्रदान किए जाते थे। इस बार बोर्ड जाव्स (जॉब ऐक्सिस विद स्पीच) सॉफ्टवेयर के माध्यम से ब्लाइंड स्टूडेंट्स को यह सुविधा दी है। इसमें परीक्षा के समय कंप्यूटर प्रश्नों का उच्चारण करेगा। इसके बाद स्टूडेंट्स प्रश्नों के उत्तर को जैसे ही बोलेगा। उसी समय कंप्यूटर में फीडिंग हो जाएगी। साथ ही स्टूडेंट्स को स्पेलिंग आदि की चिंता करने की जरूरत नहीं रहेगी। परीक्षार्थी द्वारा जिन शब्दों को बोला जाएगा कंप्यूटर अपने आप फीड करता रहेगा। यह परीक्षा बोर्ड के रीजनल ऑफिसों में ही होगी। यहां पीजीटी कंप्यूटर साइंस का एक शिक्षक भी रहेगा। उसका काम अचानक कंप्यूटर बंद हो जाने पर उसे ऑपरेट करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed