फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पहले हफ्ते में ही खुली पुलिस की पोल

पहले हफ्ते में ही खुली पुलिस की पोल

Tue, 08 Jan 2013 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Tue, 08 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली गैंगरेप की घटना के बाद प्रदेश के प्रमुख सचिव (गृह) ने भले ही पुलिस को सख्त निर्देश दिया है कि किसी भी दशा में महिलाओं के साथ कोई भी वारदात न होने पाए। लेकिन हकीकत में इस निर्देश पर कहीं कोई अमल नहीं हो रहा है। 2013 का पहला सप्ताह तो यही साबित करता है, जो महिलाओं पर बुरा गुजरा। गैंगरेप, दुष्कर्म की कोशिश, छेड़खानी और लूटपाट की कई बड़ी घटनाओं से महिलाओं की सुरक्षा के पुलिस दावों की हवा ही निकल गई है।
विज्ञापन

घटनाओं पर गौर करें तो साल के पहले ही दिन तारापुरी में किशोरी से चार युवकों ने गैंगरेप की कोशिश की। नौचंदी में एक युवती के साथ उसके पड़ोसी ने बहला-फुसलाकर ले जाकर बलात्कार किया। शिकायत के बाद भी पुलिस ने तहरीर बदलवाकर छेड़खानी में दर्ज की। इसके पहले कंकरखेड़ा में छात्रा को तीन युवकों ने रास्ते में जबरन उठाने और लिसाड़ी गेट के जाकिर कॉलोनी में महिला को पांच युवकों ने एक मकान में खींचकर बलात्कार करने की कोशिश की। दो जनवरी को लिसाड़ी गेट पर एक घर में घुसकर युवक ने एक महिला से बलात्कार किया। सरूरपुर में एक किशोरी से एक धर्मस्थल के एक कमरे में ले जाकर गैंगरेप का प्रयास किया गया। कलाकार युवती से तीन साल से दुराचार ताबड़तोड़ हुईं वारदातें
विज्ञापन

प्रथम सप्ताह में पुलिस पर बदमाश हावी नजर आए। एक के बाद एक लूट, चोरी, हत्या के प्रयास सहित गंभीर वारदात पुलिस के लिए खुली चुनौती बनी। साल के पहले ही दिन इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी संदीप का पर्स छीन लिया। मुबारिकपुर गांव में एक आश्रम पर फायरिंग कर लूटपाट हुई। कार सवार डॉ. महेश से 20 हजार रुपये नगदी और मोबाइल लूट लिया। कैंट स्थित अतिथि भवन में हैदराबाद की एडीएम का नगदी और मोबाइल समेत बैग चोरी हो गया। दुर्गाबाड़ी में फिरौती की मांग की गई। हाईवे के पंडित ढाबा से लुटेेरे मिनी ट्रक लेकर भाग गए। नौचंदी के ढबाईनगर, नंगला मुख्तायारपुर में दुकानों से चोरी की गई। परतापुर में यूूरिया लदा ट्रक चोरी कर लिया गया। रोहटा रोड पर प्रॉपर्टी डीलर के घर लाखों की चोरी, कंकरखेड़ा में गैस एजेंसी मालिक को गोेली मारने, नई सड़क पर कार सवार बदमाशों द्वारा फायरिंग, कैंटीन संचालिका महिला की पिटाई करने सहित तमाम घटनाओं से पुलिस के तमाम दावों की पोल खुली है। करने का भी एक मामला सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस संवेदनशील है। कोई आपराधिक घटना नहीं होने पाए, इसकी पूरी कोशिश हो रही है। जहां घटनाएं हुई हैं, उनमेें सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।
ओपी सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed