{"_id":"52-47594","slug":"Meerut-47594-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारी सांप न पाले : एसएसपी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यापारी सांप न पाले : एसएसपी
Meerut
Updated Thu, 20 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। सराफा व्यापारी सांप न पालें, उसे उन्हें खुद ही मारना पड़ेगा। नहीं तो पुलिस बीन बजाकर उसे बिल से बाहर निकाल लेगी। यह बात एसएसपी के सत्यनारायण ने बुधवार को एसपी सिटी कार्यालय पर आयोजित सराफा कारोबारियों की बैठक में कही।
उन्होंने महाजन अपहरण कांड की चर्चा करते हुए कहा कि उनका अपहरण उनके चालक ने कराया था। उनके पूरे परिवार को ड्राइवर के बारे में कुछ भी पता नहीं था। सराफा व्यापारी अपने कर्मचारी का पूरा विवरण भरकर थाने में जमा करें ताकि सत्यापन कराया जा सके। उन्होंने कहा कि 42 प्वाइंट पर सिगमा मोबाइल तैनात किया गया है। प्रत्येक प्वाइंट पर एक दरोगा और पांच सिपाहियों की तैनाती की गई है। यही कारण है कि दो माह से चेन छिनने की घटना नहीं हुई। एसएसपी ने कहा कि एक किताब उन्होंने तैयार कराई है, जिसमें सभी प्रकार का डाटा है। उन्होंने कहा कि लोग 15 लाख की गाड़ी लोग खरीदते है, लेकिन 15 हजार का जीपीएस नहीं लगवाते। एसपी सिटी ओपी सिंह ने कहा कि सुरक्षा के प्रति सभी को जागरूक होना होगा। सराफा व्यापारियों ने पूछा कि समाचार पत्रों में यह ब्यान पढ़ा था कि चोरी का माल खरीदने वाले 25 सराफा को चिह्नित किया गया है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई से पूर्व सराफा संघ को भी तथ्यों से अवगत कराया जाए और कार्रवाई करने में संघ के सदस्यों को साथ लिया जाए। इस मौके पर सीओ अरविंद पांडेय, इंस्पेक्टर गजेंद्र पाल सिंह, महेश वासला, राजेश अग्रवाल, राकेश रस्तोगी, दिनेश रस्तोगी, आलोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।