{"_id":"52-47591","slug":"Meerut-47591-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में भिड़ीं महिला पुलिसकर्मी, एक सस्पेंड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में भिड़ीं महिला पुलिसकर्मी, एक सस्पेंड
Meerut
Updated Thu, 20 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। दो महिला पुलिसकर्मी बुधवार को आपस में ही भिड़ गईं। खूब मारपीट हुई, जिसे देखकर थाने पर मौजूद पीड़ित और अन्य लोग दंग रह गए। घायल होने पर एक सिपाही का मेडिकल कराया गया। देर रात एसएसपी ने एक सिपाही को सस्पेंड कर दिया।
एक युगल फरार हो गया था। युवती को बरामद कर लिया गया। उसके बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज होने हैं। इसलिए बुधवार को युवती को महिला थाने लाया गया था। युवक और युवती के परिवार वाले भी थाने पर मौजूद थे। इसी बीच सिपाही सुनीता युवती से पूछताछ करने लगी। इस पर दूसरी सिपाही ऊषा अनुरागी ने ऐतराज जताया। इसको लेकर दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। ऊषा का जिला चिकित्सालय लाकर मेडिकल कराया गया। महिला थानाध्यक्ष रीता शुक्ला का कहना है कि ऊषा को काफी चोट आई हैं। उच्चाधिकारियों को इस बारे में अवगत करा दिया है। वे जो निर्देश देंगे, उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
देर रात एसएसपी ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। सिपाही सुनीता ने मारपीट की थी, जिस कारण उसे सस्पेंड कर दिया गया। जांच भी कराई जाएगी।