Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कुलदीप के ‘पंजे’ में फंसा झारखंड

कुलदीप के ‘पंजे’ में फंसा झारखंड

Tue, 11 Dec 2012 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Tue, 11 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। कूच विहार ट्राफी के मैच पर यूपी ने शिकंजा कस लिया है। झारखंड पहली पारी में 204 रन पर सिमट गया। अब वह फॉलोऑन खेल रहा है। हालांकि दूसरी पारी में संभलकर खेलते हुए झारखंड ने दो विकेट पर 161 रन बना लिए हैं। यूपी के कुलदीप ने 36 रन देकर पांच विकेट चटकाए।
विज्ञापन

सोमवार को झारखंड की टीम ने 5 विकेट पर 95 रन से आगे खेलना शुरू किया। रविवार के नाबाद बल्लेबाज कौशल सिंह और श्रेय श्रीवास्तव ने पारी को बढ़ाया। 133 के स्कोर पर श्रेय 26 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कौशल सिंह का विकेट गिरा। पप्पू कुमार सिंह 31 रन बनाकर आउट हुए। झारखंड की टीम 66.5 ओवर में 204 रन पर ऑल आउट हो गई, जबकि फॉलोऑन से बचने के लिए 418 रन बनाने थे। दूसरी पारी में भी झारखंड के कप्तान विशाल सिंह का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। वह बिना खाता खोले अंसारी की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद शाशिम राठौर और पप्पू कुमार सिंह ने संभलकर बल्लेबाजी की और स्कोर 156 रन तक पहुंचाया। शाशिम राठौर ने 55 रन बनाए। तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर झारखंड ने दो विकेट पर 161 रन बना लिए थे। पप्पू 70 और विराट सिंह 4 बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
विज्ञापन


स्कोर कार्ड
यूपी पहली पारी 567 रन
झारखंड 95/5 रन से आगे
बल्लेबाज रन गेंद चौके छक्के
कौशल सिंह स्टंप अदीब बो कुलदीप 39 61 6
श्रेय श्रीवास्तव का आशीष बो अमित 26 33 4
पप्पू कुमार सिंह एलबीडब्लू बो कुलदीप 31 68 7
विराट सिंह एलबीडब्लू बो कुलदीप 15 38 2
मोनू कुमार सिंह नाबाद 9 20 1
जगदीश प्रधान बो मिश्रा 0 0
अतिरिक्त :11, रन 204

गेंदबाजी
गेंदबाज ओ मे रन वि
नफीस अंसारी 13 3 58 0
अमित पाल 13 1 50 2
अंबिका मिश्रा 19.5 6 51 3
कुलदीप यादव 21 5 36 5

झारखंड दूसरी पारी
बल्लेबाज रन गेंद चौके छक्के
विशाल सिंह का अदीब बो अंसारी 0 2
शाशिम राठौर का अलमास बो कुलदीप 55 148 7 1
पप्पू कुमार सिंह नाबाद 70 195 12
विराट सिंह नाबाद 4 22
अतिरिक्त : 32, रन दो विकेट पर 161
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed