{"_id":"52-46103","slug":"Meerut-46103-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कूदी नीलगाय कार से टकरायी, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कूदी नीलगाय कार से टकरायी, मौत
Meerut
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
परतापुर (ब्यूरो)। वन्य जीव तस्करों के ट्रक से कूदकर कार से टकराने पर नीलगाय गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पूरी रात वह सड़क पर पड़ी तड़पती रही। ग्रामीणों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी, मगर पशु चिकित्सक नहीं पहुंचे। इस कारण सुबह होने तक नीलगाय ने दम तोड़ दिया।
शुक्रवार रात करीब दो बजे वन्य जीव तस्कर ट्रक में नीलगायों को लादकर ले जा रहे थे। परतापुर हरिद्वार बाईपास स्थित गांव डुंगरावली के सामने एक नीलगाय ट्रक से कूद गई और कार से टकराकर गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। ट्रक सवार लोग नीलगाय को उठाकर फिर से ट्रक में लादकर ले जाने लगे, लेकिन तभी ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए और वन्य जीव तस्करों को दौड़ा लिया। इस कारण वह लोग ट्रक में बैठकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी, मगर शनिवार सुबह तक भी कोई पशु चिकित्सक मौके पर नहीं पहुंचा। इसके चलते जख्मी नीलगाय की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मृत नीलगाय को गांव के बाहर खेत में दबा दिया।