{"_id":"52-46102","slug":"Meerut-46102-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली रोड स्थित पेट्रोल पंप पर पकड़ी गई घटतौली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली रोड स्थित पेट्रोल पंप पर पकड़ी गई घटतौली
Meerut
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
परतापुर। दिल्ली रोड स्थित इंडियन ऑयल के एक पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को प्रति लीटर चार रुपये का चूना लगाया जा रहा था। खुद इंडियन ऑयल की माप-तौल निरीक्षण टीम ने इसका खुलासा किया है। जांच में पेट्रोल पंप की एक मशीन में प्रति लीटर पर 80 मिली की घटतौली पकड़ी गई। टीम ने उक्त मशीन को सील करने के बजाए मशीन खराब है का नोटिस चस्पा कर दिया है।
दिल्ली रोड पर परतापुर थाने के समीप इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप है। इंडियन आयल के क्षेत्रीय कार्यालय में इस पेट्रोल पंप पर घटतौली की शिकायत की गई थी। शुक्रवार देर शाम दो सदस्यीय इंस्पेक्शन टीम ने इस पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने डीजल फिलिंग मशीन में पांच लीटर फीड किया, लेकिन जब पंप से निकले तेल को मापा गया तो 400 मिली तेल कम था। इसके बाद टीम ने इस मशीन पर खराब होने का नोटिस चस्पा कर दिया। टीम के असिस्टेंट मैनेजर अनिल सिंह और अवधेश ने बताया कि मशीन के सप्लाई मीटर के साथ छेड़छाड़ की गई है। पेट्रोल पंप के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी और मशीन को सील क्यों नहीं किया गया पूछे जाने पर टीम चुप्पी साध गई।