फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नेट फार्म में हजारों अभ्यर्थियों को झटका

नेट फार्म में हजारों अभ्यर्थियों को झटका

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Meerut
Meerut Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। नेट परीक्षा में ओबीसी आरक्षण को लेकर यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालय को निर्देश जारी किए हैं। यूजीसी ने कहा है कि केंद्र की लिस्ट में जो अभ्यर्थी ओबीसी दर्ज हैं, केवल उन्हीं को कोटे का लाभ मिलेगा। राज्य के ओबीसी अगर केंद्र की लिस्ट में शामिल नहीं हैं तो उन्हें यूजीसी नेट में ओबीसी कोटे का लाभ नहीं दिया जाएगा। इसका सबसे ज्यादा असर जाट अभ्यर्थियों पर पड़ रहा है। काफी संख्या में जाट अभ्यर्थियों ने ओबीसी कोटे में आवेदन किया है।
विज्ञापन

इस बारे में यूजीसी से शिकायत की गई थी। यूजीसी ने विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र जारी कर कहा है कि नेट परीक्षा में ओबीसी कोटे का लाभ उन्हीं अभ्यर्थियों को मिलेगा, जो केंद्र की लिस्ट में शामिल हैं। निर्देश का सबसे ज्यादा असर जाट जाति के अभ्यर्थियों पर दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन

18 नवंबर तक यूजीसी नेट के फार्म ऑनलाइन भरे गए। 22 नवंबर तक हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय कैंपस में जमा हुई है। सूत्रों के मुताबिक काफी संख्या में जाट अभ्यर्थियों ने ओबीसी कोटे से फार्म भरा है, जो कि निर्देश के हिसाब से गलत है। कोटे की फीस और टेस्ट पास करने के नियम में फर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य जाति के लिए फीस 450 रुपये, ओबीसी 225 और एससी तथा एसटी अभ्यर्थियों के लिए 110 रुपये रखे गए थे। टेस्ट की बात करें तो तीन पेपर होते हैं। सामान्य और ओबीसी अभ्यर्थियों को तीनों पेपर पास करने में पांच प्रतिशत का फर्क है।

यूजीसी नेट के विश्वविद्यालय कोआर्डिनेटर डा. बी रमेश के मुताबिक ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) सर्टिफिकेट 30 नवंबर तक छात्र जमा कर सकते हैं। जिन्होंने कोटा भरने में गलती की है, वे परीक्षा के लिए योग्य नहीं हैं।
केंद्र की लिस्ट में 76 जातियां
केंद्र की ओबीसी लिस्ट में उत्तर प्रदेश की 76 जातियां शामिल हैं। इसमें जाट शामिल नहीं हैं। यादव, गुर्जर, गड़रिया, गुसाई, जोगी आदि लिस्ट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed