फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भाजपा नेत्री संतोष महाजन का निधन

भाजपा नेत्री संतोष महाजन का निधन

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Meerut
Meerut Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। जनपद के सबसे पुराने भाजपा नेताओं में शुमार संतोष महाजन (76) का मंगलवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने देवलोक कालोनी स्थित अपने आवास में आखिरी सांस ली। वह आजीवन भाजपा में रहीं और पार्टी की कई जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
विज्ञापन

संतोष महाजन के पुत्र स्पोर्ट्स व्यवसायी दिनेश महाजन ने बताया कि उनकी मां काफी समय से बीमार चल रही थीं। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार सूरजकुंड श्मशान घाट पर किया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी ध्वज अर्पित किया। उनकी अंतिम यात्रा में सांसद राजेंद्र अग्रवाल, मोहनलाल कपूर, अमित अग्रवाल, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, रविंद्र भड़ाना, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, अरुण वशिष्ठ, सूर्यप्रकाश टांक, अरुण जिंदल, जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी, जयकरण गुप्ता, पवन मित्तल, अजय गुप्ता, गजेंद्र शर्मा, आलोक सिसौदिया, कमलदत्त शर्मा आदि मौजूद रहे। संतोष महाजन लगातार 12 वर्षों तक मेरठ महानगर की महिला मोर्चा अध्यक्ष रहने के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला मोर्चा की प्रभारी भी रहीं। वह प्रदेश भाजपा की तीन सदस्यीय अनुशासन समिति की सदस्या भी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed