फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   घनी आबादी से हटाए जाएंगे गैस गोदाम

घनी आबादी से हटाए जाएंगे गैस गोदाम

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Meerut
Meerut Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। शहर में मानकों की परवाह किए बिना घनी आबादी में चलाए जा रहे रसोई गैस गोदाम और पेट्रोल पंप स्थानांतरित करने की कवायद शुरू हो गई है। नगर निगम की पहल के बाद जिलापूर्ति अधिकारी ने सभी गैस गोदाम संचालकों को शहर से बाहर गोदाम ले जाने के लिए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

कुछ वर्ष पूर्व मेरठ में हौलनाक विक्टोरिया हादसा हुआ था। आयोजन के दौरान बरती गई लापरवाही ने बड़ी तादाद में लोगों की जान ले ली थी। लेकिन वर्षों बाद भी पूरी घटना से कोई सबक नहीं सीखा गया है। शहर में घनी आबादी के बीच पेट्रोल पंप और गैस गोदाम संचालित किए जा रहे हैं। शंकर आश्रम रोड स्थित यशलोक हॉस्पिटल से चंद कदमों की दूरी पर रामानुज दयाल बाल वैश्य अनाथालय है। लेकिन हालात को देखकर कोई भी चौंक सकता है। इसके ठीक सामने विजयंत और पासी गैस सर्विस के गैस गोदाम बने हैं। समीप में ही एक पेट्रोल पंप भी बना है। अब नगर निगम ने इस दिशा में पहल की है। नगर आयुक्त राजकुमार सचान ने बताया कि मौजूदा स्थिति में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। एडीएम सिटी को जमीनी हालात से अवगत कराया गया है। जबकि जिला पूर्ति अधिकारी को पत्र लिखकर दोनों गैस गोदामों को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए कहा गया है। उधर, जिलापूर्ति अधिकारी डीएन श्रीवास्तव का कहना है कि घनी आबादी के अंदर चल रहे सभी गैस गोदामों को शहर से बाहर करने के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं। आदेश का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed