{"_id":"52-45783","slug":"Meerut-45783-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेम प्लेट पर आईएएस से निगम में मची हलचल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेम प्लेट पर आईएएस से निगम में मची हलचल
Meerut
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। नगर निगम में एक बार फिर अनूठा मामला सामने आया है। प्रमोशन की सूचना जारी हुए बिना ही नगर आयुक्त की नाम पट्टिका पर आईएएस लिख दिया गया। मंगलवार को जब एक पार्षद ने नगर आयुक्त को बधाई दी तब यह मामला सामने आया।
प्रदेश में कई पीसीएस अफसरों का प्रमोशन हुआ है। नगर आयुक्त राजकुमार सचान का नाम भी इसमें शामिल है, लेकिन सूची जारी होने के बावजूद अभी सरकार से सूचना जारी नहीं की गई है।
नगर निगम में राजकुमार सचान, आईएएस, नगर आयुक्त के नाम से पट्टिका लगा दी गई। निगम कार्यालय पहुंचे एक पार्षद ने नाम पट्टिका पढ़कर नगर आयुक्त को फोन से बधाई दी, तो नगर आयुक्त भी हैरत में पड़ गए। इस मामले में नगर आयुक्त ने कहा कि एक कर्मचारी ने उत्साह में ऐसा कर दिया। उसे फटकार लगाकर भविष्य में अनुमति बिना ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी है।