{"_id":"52-45285","slug":"Meerut-45285-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर भी बिजली ने सताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर भी बिजली ने सताया
Meerut
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। दीपावली पर 24 घंटे आपूर्ति का बिजली विभाग का दावा खोखला साबित हुआ। दिवाली वाले दिन रोस्टिंग न होने के बावजूद भी दोपहर से लेकर शाम तक कई बार कटौती की गई।
उप्र पावर कारपोरेशन के आदेश के अनुसार मंगलवार को शहर में रोस्टिंग नहीं हुई। शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति हुई, लेकिन शहर के विभिन्न इलाकों में हुए लोकल फाल्ट के चलते बिजली कटौती की गई। दोपहर 12 बजे से लेकर तीन बजे के बीच सैनिक विहार, तोपखाना, गंगानगर, माधवपुरम इलाकों में आधा-आधा घंटे के लिए दो से तीन बार कटौती हुई। शाम होते ही बाजारों में बिजली गुल हुई। व्यापारियों को जनरेटर का सहारा लेना पड़ा। शाम पांच बजे से साढ़े छह बजे के बीच बेगमपुल, आबूलेन, सदर बाजार, सर्राफा बाजार, पीएल शर्मा रोड, इंद्रा नगर समेत कई इलाकों में बिजली गुल हुई। अधीक्षण अभियंता नगर पीके गोयल का कहना है कि शहर में दिवाली के पर्व पर बेहतर आपूर्ति की गई। कुछ जगहों पर लोकल फाल्ट हुए, लेकिन उसे जल्द दुरुस्त कर आपूर्ति शुरू दी गई।
गोर्धन पूजा वाले दिन रोस्टिंग
दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा पर रोस्टिंग हुई। सुबह नौ बजे से 10.50 बजे तक रोस्टिंग हुई। इसके अलावा भी विभिन्न खंडों में बिजली कटौती की गई।