Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रिटायर्ड फौजी से वन्यजीवों की खाल बरामद

रिटायर्ड फौजी से वन्यजीवों की खाल बरामद

Sun, 26 Aug 2012 12:00 PM IST
Meerut
Meerut Updated Sun, 26 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कंकरखेड़ा (मेरठ)। एक रिटायर फौजी को घर में तेंदुए और भालू की खाल सजाना भारी पड़ गया। शिकायत पर पीएफए, वन विभाग और एसओजी की टीम ने छापा मारकर खाल बरामद कर ली और फौजी को हिरासत में ले लिया है। फौजी का कहना है कि खाल 21 साल पुरानी है, जो म्यांमार बार्डर पर भील समुदाय ने तोहफे में दी थी।
विज्ञापन

कासमपुर सैनिक विहार निवासी नेपाल सिंह सेना से वर्ष 1999 में सूबेदार पद से रिटायर हुए थे। नेपाल के अनुसार वह अरुणाचल प्रदेश में म्यांमार बॉर्डर पर तैनात था, तब उसे भील समुदाय ने तेंदुए और भालू की खाल तोहफे में दी थी। तभी से उसने ये खाल अपने घर के ड्राइंग रूम में सजा रखी है।
विज्ञापन

पीपुल फार एनिमल (पीएफए) की टीम के गौरव गुप्ता ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नेपाल सिंह के घर में लुप्त प्रजाति के जानवराें की खालों का जखीरा है। वन विभाग के रेंज आफिसर वीके गुप्ता, एसडीओ गंगा प्रसाद सहित एसओजी की टीम ने घर पर छापा मारा। पीएफए के गौरव गुप्ता के अनुसार फौजी ने तेंदुए और भालू की खाल सजा रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानवरो की खाल मिलने की सूचना पर एसपी सिटी ओमप्रकाश भी थाने पहुंचे और नेपाल सिंह पूछताछ की। नेपाल सिंह ने बताया कि उसका अपने एक रिश्तेदार से झगड़ा चल रहा है। उसी ने पीएफए के अधिकारियों को तस्करी के संबंध में गलत सूचना दी है। पुलिस ने थाने में खाल को सील कर दिया। एसपी सिटी ने बताया कि फौजी खाल के संबंध में कोई ठोस प्रमाण नहीं दे सका। इसलिए उसके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed