फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गुर्जरों को लामबंद करने पहुंचे रामसकल

गुर्जरों को लामबंद करने पहुंचे रामसकल

Sun, 26 Aug 2012 12:00 PM IST
Meerut
Meerut Updated Sun, 26 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। सपा एमएलसी रामसकल गुर्जर का मेरठ आगमन पर कई जगह स्वागत हुआ। रामसकल ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने गुर्जरों को लामबंद करने की भी कोशिश की।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसी के लिए सपा एमएलसी रामसकल गुर्जर शनिवार को मेरठ में रहे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों का भी वे दौरा कर चुके हैं। दरअसल लोकसभा चुनाव से पहले सपा की कोशिश गुर्जरों को अपने पक्ष में करने की है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की करीब-करीब सभी सीटों पर गुर्जर निर्णायक स्थिति में हैं। पश्चिम में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी यशपाल सिंह पहले से ही गुर्जरों को सपा के पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं। अब रामसकल गुर्जर भी इसी अभियान में निकल पड़े हैं।
विज्ञापन

पार्टी ने इसी रणनीति के तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश से तीन एमएलसी बनाए थे। इसमें रामसकल गुर्जर के अलावा जाट कोटे से चौधरी राजेंद्र सिंह और मुस्लिम कोटे से उमर अली शामिल हैं। चौधरी राजेंद्र सिंह भी मेरठ का दौरा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ पहुंचने पर रामसकल गुर्जर का कई जगह स्वागत हुआ। स्वागत समारोह में उन्होंने गुर्जर समाज को सपा के साथ जुड़ने का आह्वान किया। पश्चिम यूपी के दौरे पर निकले राम सकल ने शनिवार को दादरी गांव में आयोजित कार्यक्रम से शुरूआत की। जहां अतुल प्रधान, साजिद समेत कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

संजय गुर्जर के परिजनों ने भेंट की तलवार
राम सकल मोदीपुरम में नारायण फार्म पर मृतक संजय गुर्जर के भाई सौरभ गुर्जर, अजय गुर्जर, सतबीर गुर्जर से मुलाकात की। जहां अजय और सौरभ गुर्जर ने राम सकल को तलवार भेंट की और पगड़ी बांधी। अजय गुर्जर ने कहा कि संजय गुर्जर के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी सपा शासनकाल में हुई। इसलिए उनका परिवार अब सपा के साथ जुड़ा रहेगा। उन्होंने उम्मीद जताई की दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
छात्रों के स्वागत समारोह में भी पहुंचे
छात्रनेता एवं संयोजक योगेश प्रधान की ओर से गढ़ रोड स्थित अक्षय पैलेस में स्वागत समारोह और बैठक हुई। राम सकल ने कार्यक्रम में मौजूद छात्रों और पार्टी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के संबंध में चर्चा की। समारोह में ओमपाल गुर्जर, धर्मेंद्र छपराना, सुरेंद्र नागर, कुलदीप उज्ज्वल, उदयवीर सिंह आदि मौजूद थे।
गुर्जर सभा के पदाधिकारियों ने किया स्वागत
गुर्जर सभा के अध्यक्ष भंवर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राम सकल गुर्जर का स्वागत किया। उन्होंने पदोन्नति में आरक्षण का विरोध करने लिए सपा का सहयोग करने की बात की। वहीं परतापुर फ्लाईओवर पर जिला महासचिव यूथ ब्रिगेड जितेंद्र गुर्जर समेत गुर्जर समाज के वरिष्ठ लोगों ने रामसकल का जोरदार स्वागत किया।
----
देश में हिंसात्मक घटनाओं के पीछे भाजपा- रामसकल
एमएलसी बोले हिंदू-मुस्लिम को लड़ा सत्ता चाहती है भाजपा
मेरठ। सपा विधान परिषद सदस्य राम सकल गुर्जर ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। रामसकल ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार में लिप्त है और भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा हिंदू-मुस्लिम को आपस में लड़ाकर सत्ता हासिल करना चाहती है। बीते दिनों में देश में हुई हिंसा की घटनाओं के पीछे भाजपा का हाथ है।

सर्किट हाऊस में हुई प्रेसवार्ता में रामसकल ने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव में सपा की अहम भूमिका होगी और सपा तीसरे मोर्चे की सबसे बड़ी पार्टी होगी। एमएलसी गुर्जर ने कहा कि मेरठ के अलावा मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों का दौरा किया। हर जगह युवा और सभी समाज के लोगों ने सपा का खुले दिल से स्वागत किया। प्रदेश में बढ़ते अपराध पर पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा दोषी कोई भी हो कार्रवाई होगी। प्रेसवार्ता में प्रदेश सचिव राजपाल सिंह, जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, विधायक गुलाम मोहम्मद, डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, राजपाल सिंह, आदिल चौधरी, संगीता राहुल, चैतन्यदेव स्वामी, विनीत भराला मेघराज सिंह यादव, धमेंद्र मलिक, डॉ. राकेश मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed