{"_id":"608477ac8ebc3ed1ea3f5a50","slug":"94-new-infected-including-health-education-officer-and-aro-found-in-the-countryside-sardana-news-mrt535896312","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहात में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी व एआरओ समेत 94 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहात में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी व एआरओ समेत 94 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन

सरधना/परीक्षितगढ़/मवाना/हस्तिनापुर। देहात क्षेत्र में भी कोरोना महामारी तेजी से फैल रही है। जांच के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग संक्रमित मिल रहे हैं। चार ब्लॉक में शनिवार को की गई जांच में 94 लोग संक्रमित पाए गए। सरधना में 39, परीक्षितगढ़ में 22, मवाना में 30 और हस्तिनापुर में तीन संक्रमित मिले हैं।
सरधना सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार को 382 लोगों की जांच की गई, जिनमें 39 लोग संक्रमित मिले हैं। सीएचसी पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नगर के मोहल्ला धर्मपुरा में एक, कमरानवाबान में दो, आदर्श नगर में एक, बेलदारान में एक, देहात क्षेत्र के अहमदाबाद, जुल्हैडा, महादेव भामौरी, सलावा में भी कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं।
परीक्षितगढ़ सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि जांच में 22 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को होम क्वारंटीन कर दवा दी है। एंटीजन जांच में एआरओ मेरठ, परीक्षितगढ़ थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी, नगर के मौहल्ला राज दरवाजा निवासी पांच, गांव खजूरी में एक, सठला में एक व तीन दिन पूर्व भेजी गई आरटी पीसीआर की जांच रिपोर्ट में अगवानपुर निवासी दो, परीक्षितगढ़ निवासी 11 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
मवाना सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि शनिवार को क्षेत्र के 30 लोग संक्रमित मिले हैं। जिसमें मोहल्ला काबली गेट में चार, गांव मवाना खुर्द में एक, फिटकरी में दो, मोहल्ला कल्याण सिंह में एक, आकांक्षा कुंज में एक, मोहल्ला हीरालाल में चार, गांव खेड़ी मनिहार में एक, मवाना में एक, मोहल्ला तिहाई में एक, फलावदा में एक, अकबरपुर में एक, निलौहा में एक, अकबरपुर गढ़ी में दो, मोहल्ला खैरात अली में दो, सीएचसी में एक हेल्थ वर्कर, मवाना शुगर मिल में एक, बहजादका में एक, नंगली ईसा में एक, गांव भैंसा में एक, गडीना में एक, किशोरपुर में एक व्यक्ति संक्रमित मिला। जबकि, सीएचसी पर 130 तथा नगरीय प्राथमिक केंद्र पर 45 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया।
हस्तिनापुर सीएचसी प्रभारी डॉ. अंकुर त्यागी ने बताया कि शनिवार को जांच में तीन लोग संक्रमित मिले हैं। जिसमें गांव अलीपुर मोरना, दरियापुर, जैन कॉलोनी में एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। उन्हें होम आइसोलेट करा दिया गया है।
लक्षण नजर आने पर जांच कराएं
हस्तिनापुर। सीएचसी प्रभारी डा. अंकुर त्यागी का कहना है कि क्षेत्र के लोग कोरोना के संदिग्ध लक्षण नजर आने पर अपनी जांच जरूर कराएं। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग और मुंह पर मास्क लगाने में जरा भी ढिलाई न बरतें। आपकी यह लापरवाही आपके और कई अन्य लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए और इसे गांव तक जाने से रोकने के लिए हमें जागरूक होना होगा। अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यान देना होगा।
खरखौदा सीएचसी की एएनएम की संक्रमण से मौत
खरखौदा। खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पिछले दो वर्षों से तैनात एएनएम एक सप्ताह पहले संक्रमित हुई, जहां उसे हापुड़ के एक निजी अस्पताल में शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। केंद्र का पूरा स्टाफ शनिवार को एएनएम अंतिम संस्कार में शामिल हुआ, जिस कारण केंद्र पर कोरोना जांच नहीं हो सकी।
खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. आरके सरोहा के अनुसार हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बनखंडा निवासी लक्ष्मी पिछले दो वर्ष से खरखौदा सीएचसी पर एएनएम के पद पर तैनात थी। लक्ष्मी को दोनों वैक्सीन भी लग चुकी थी। 21 अप्रैल को ड्यूटी से घर लौटने के बाद उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे पहले डायरिया हुआ, उसके बाद फीवर हुआ। जहां लक्ष्मी के परिजनों ने उसे आसपास के प्राइवेट चिकित्सकों से ही इलाज कराया। लेकिन दो दिन पहले उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। जिसे बाद में परिजनों ने हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां लक्ष्मी ने शनिवार तड़के दम तोड़ दिया। खरखौदा सीएचसी के पूरे स्टाफ ने लक्ष्मी की मौत पर दुख व्यक्त किया है तथा श्रद्धांजलि दी है।