{"_id":"5cc37456bdec22078a1fad6b","slug":"91556313174-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ पटरी मार्ग पर ट्रक-डीसीएम की टक्कर में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ पटरी मार्ग पर ट्रक-डीसीएम की टक्कर में तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ पटरी मार्ग पर ट्रक-डीसीएम की टक्कर में तीन घायल
सरूरपुर। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर भोला गांव के पास में तेज रफ्तार डीसीएम गाड़ी की टक्कर ट्रक से हो गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घटना से मार्ग पर भीषण जाम लग गया। पुलिस ने बमुश्किल यातायात सुचारु किया।
बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर भोला गांव के पास मुरादनगर की ओर से आ रहे ट्रक से तेज रफ्तार डीसीएम गाड़ी टकरा गई। घटना में डीसीसएम चालक उसमान, क्लीनर रहमत नूरनगर गाजियाबाद और ट्रक चालक रोहित निवासी मोहम्मदपुर रुड़की घायल हो गया। घटना से मौके पर भीषण जाम लग गया। जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं, क्रेन की मदद से ट्रक और डीसीएम गाड़ी का सड़क से हटाया। उसके बाद यातायात सुचारु हो सका। हालांकि खबर लिखे जाने तक थाने में तहरीर नहीं दी गई है।