{"_id":"5cc0ce86bdec22145d3859d0","slug":"91556139654-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में गई तीन की जान, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में गई तीन की जान, 12 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा/माछरा/जानीखुर्द/सरधना। मेरठ-हापुड़ रोड पर गांव कैली के समीप पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहे तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को हापुड़ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से एक युवक को मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। वहीं जानीखुर्द में टेंपो में कार ने टक्कर मार दी। इससे टेंपो सवार युवक घायल हो गया। इसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर, सोनीपत से लौट रहे बाइक सवार युवक की बालैनी में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। वहीं कांवड़ मार्ग पर तीन हादसों में 10 लोग घायल हो गए।
कैली गांव निवासी नईम (18) पुत्र जफर, केशव पुत्र पप्पू शर्मा, कृष्णा पुत्र राकेश पुलिस/सेना भर्ती की तैयारी के लिए प्रतिदिन सुबह पांच किमी दौड़ लगाते थे। गांव के अन्य युवक भी निर्माणाधीन बाईपास पर दौड़ लगाकर तैयारी करते हैं। बुधवार तड़के चार बजे तीनों युवक बाईपास पर न जाकर हापुड़ रोड पर ही दौड़ लगाने लगे। जब तीनों गांव के बाहर बाबा जाहरवीर मंदिर के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक मय गाड़ी के फरार हो गया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते देख ग्रामीणों की भीड़ लग गई और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन और अन्य ग्रामीणों ने तीनों को आनन फानन में हापुड़ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने नईम को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान नईम की मौत हो गई। नईम के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से भी इनकार कर दिया। बुधवार को नईम का शव सुपुर्द ए खाक किया गया। वहीं इस संबंध में सीओ किठौर आलोक कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। सूचना के बाद एक दरोगा अस्पताल गए थे, लेकिन परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस लौट आई।
पिता के अरमान रह गए अधूरे
पिता जफर ने बताया कि उनके पास कृषि भूमि नहीं है। वह साइकिल रिपेयरिंग का काम कर परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। बड़ा बेटा शादीशुदा है और दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। उससे छोटा बेटा स्नातक की पढ़ाई करने के साथ अपने पिता के कार्य में भी हाथ बंटाता है। वहीं छोटे बेटे नईम ने इसी साल इंटर की परीक्षा दी थी। वह सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। बेटे की मौत के बाद उनके सभी अरमान अधूरे रहे गए।
विज्ञापन
बाइक सवार युवक की हादसे में मौत
- सोनीपत के बालगढ़ में एक कंपनी में नौकरी करता था माछरा का युवक
- बाइक से घर लौटते समय बागपत के बलैनी में हुआ हादसे का शिकार, नहीं लगा रखा था हेलमेट
अमर उजाला ब्यूरो
माछरा। सोनीपत से बाइक पर सवार होकर दोस्त की सगाई में माछरा अपने घर लौट रहे युवक को बागपत में मंगलवार रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। पुलिस ने जेब से कागजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी। बुधवार को युवक का बृजघाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
माछरा निवासी मुकेश का बड़ा बेटा गौरव(27) सोनीपत के बालगढ़ में एक फूड कंपनी में क्वालिटी कंट्रोलर के पद पर था। बुधवार को गांव निवासी उसके दोस्त अरुण उर्फ भूरु पुत्र ओमकार की सगाई थी। गौरव दोस्त की सगाई में शामिल होने के लिए मंगलवार रात बाइक से माछरा आ रहा था। जब वह बागपत के बलैनी पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। सड़क में सिर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि गौरव ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। पुलिस ने युवक की जेब से मिले आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से परिजनों को हादसे की सूचना दी। इससे परिजनों का रो रोकर बुराहाल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आनन-फानन में परिजन और अन्य ग्रामीण बागपत पहुंचे। बुधवार सुबह युवक का शव लेकर परिजन घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। गांव के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों ने बृजघाट पर युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने सिंघावली थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सगाई की खुशियां पड़ी फीकी
गौरव की मौत के बाद दोस्त अरुण भी गुमसुम रहा। परिजनों ने बताया कि सगाई समारोह भी चुपचाप किया गया। डीजे आदि का कार्यक्रम परिजनों ने कैंसल कर दिया। ओमकार ने बताया कि गौरव की मौत से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि यदि गौरव ने हेलमेट लगाया होता तो शायद उसकी जान बच जाती।
टेंपो-कार की टक्कर ने युवक की जान
जानीखुर्द। थाना क्षेत्र के कुराली गांव निवासी बलबीर को बेटा राजू (26) किसी काम से बाजार गया था। सोमवार रात वह सिवालखास से टेंपो में सवार होकर घर लौट रहा था। नंगला गांव के पास कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी कार कब्जे में ले ली है।
हादसों के नाम रहा कांवड़ मार्ग
- मंगलवार रात से बुधवार शाम तक हुए तीन हादसे
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना। कांवड़ मार्ग पर मंगलवार रात से बुधवार शाम तक तीन हादसे हुए। इनमें 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। दिल्ली के पालम निवासी दीपक पुत्र ऋषिपाल मंगलवार देर रात कार द्वारा अपने तीन दोस्तों के साथ हरिद्वार जा रहा था। कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर मढ़ियाई गांव के निकट दीपक को झपकी लगी। जिससे कार अनियंत्रित होकर गन्ने से लदेट्रक में जा घुसी। हादसे में चारों युवक घायल हो गए। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं, देर रात ही खतौली की तरफ से आ रहा ट्रक गंगनहर पटरी पर अहमदाबाद गांव के निकट पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक जावेंद्र निवासी बुलंदशहर व सुरेंद्र निवासी दिल्ली घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, अलीपुर के निकट सिंडिकेट बैंक के पास टाटा मैजिक गाड़ी में कैंटर ने टक्कर मार दी। इसमें टाटा मैजिक में सवार चार यात्री घायल हो गए। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।