{"_id":"5c955476bdec22143439c8f1","slug":"91553290358-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य गोष्ठी में एनीमिया के प्रति जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य गोष्ठी में एनीमिया के प्रति जागरूक किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
सरूरपुर। जनता इंटर कॉलेज कल्याणपुर में स्वास्थ्य जागरूकता पर आयोजित गोष्ठी में लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। कॉलेज प्रांगण में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि आज हमारे समाज किशोर व किशोरी की संख्या काफी है। यही कल के भविष्य है आज इनके स्वास्थ्य के उपर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। सबसे पहले किशोर व किशोरियों को अपना समय समय पर स्वास्थ्य जांच कराना चाहिए। जिसमें खून की कमी पर तुरन्त आयरन की गोली 10 से 19 वर्ष के बच्चों दिया जाना जरूरी है। आयरन के कमी से चक्कर, उल्टी, जी मिचलाना, कब्ज ,बेचैनी, दस्त ,खाना न पचना, पेट भारी लगना, जैसे अनेक तरह के रोग का जन्म होता है। प्रधानाचार्य डॉ. जयभगवान सिंह ने बताया कि किशोर, किशोरियों को लेकर अनेक भ्रांतियां हैं, जो जानकारी के अभाव में गलत अर्थ निकाल लिया जाता है। किशोरावस्था में खून की कमी बढ़ जाती है। जिसका बचाव केवल जानकारी व लोगों को जागरुक बनाने से ही हो सकता है। इस अवस्था में खून की जरुरत बढ़ जाती है। एनीमिया की रोकथाम के लिए मेथी, बथुआ, सरसों, चौलाई, पालक जैसी हरे पत्तेदार सब्जियां सहायक है। रविंद्र यादव, मनवीर, कृष्ण कुमार, जगवीर सिंह, सुशील, वंदना, मेघा, रंजीता, यशा, पायल आदि मौजूद रहे।