{"_id":"5c8ac3c2bdec2214476320e0","slug":"91552597954-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"160 ट्रैफिक कर्मी लगेंगे चुनाव में, शहर जूझेगा जाम से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
160 ट्रैफिक कर्मी लगेंगे चुनाव में, शहर जूझेगा जाम से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
212 पुलिसकर्मी तैनात हैं ट्रैफिक विभाग में
160 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की लगी चुनाव में ड्यूटी
- नामांकन से लेकर सातवें चरण के चुनाव में जाएगी मेरठ से फोर्स
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। शहर और हाईवे पहले से ही यातायात व्यवस्था से जूझ रहा है। ऐसे में चंद दिनों के बाद यातायात व्यवस्था बेपटरी हो जाएगी। ट्रैफिक पुलिस से तीन ट्रैफिक इंस्पेक्टर समेत 160 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लोकसभा चुनाव में लगाई जाएगी। 18 मार्च से प्रथम चरण के नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी तो ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी ट्रैफिक संभालने के बजाय चुनाव के सातों चरणों के बाद मतगणना तक रहेगी।
ट्रैफिक पुलिस में एक एसपी ट्रैफिक, एक सीओ ट्रैफिक, चार ट्रैफिक इंस्पेक्टर, एक ट्रैैफिक सब इंस्पेक्टर, 42 एचसीपी और हेड कांस्टेबल, 122 पुरुष कांस्टेबल, 43 महिला कांस्टेबल हैं। पुलिस लाइन में ट्रैफिक पुलिस का आधुनिक कंट्रोल रूम, 25 ट्रैमो बाइक, 10 ट्रैफिक एंजिल, दो क्रेन हैं। इनमें से 50 ट्रैफिक पुलिसकर्मी 25 ट्रैमो बाइकों पर तैनात हैं। जबकि महिला कांस्टेबल एंजिल स्कूटी पर तैनात हैं। टीआई सुनील कुमार और दीनदयाल दीक्षित को छोड़कर तीन टीआई समेत 160 ट्रैफिक पुलिस लोकसभा चुनाव ड्यूटी में रहेंगे। ट्रैफिक में सिर्फ 52 पुलिसकर्मी ही यातायात व्यवस्था के लिए रखे गए हैं। इनमें से एसपी ऑफिस, सीओ ऑफिस, ट्रैफिक कंट्रोल रूम में भी रहेंगे। यातायात के लिए सिर्फ पांच ट्रैमो बाइकों पर ही सिपाही रहेंगे। बाकी 20 ट्रैमो बाइक और दस एंजिल स्कूटी को पुलिस लाइन में खड़ा करा लिया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी शहर में सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे और दूसरी शिफ्ट में दोपहर दो बजे से रात्रि नौ बजे तक रहती है।
जाम से जूझ रहा शहर
जिले में आरटीओ से पंजीकृत वाहनों की संख्या करीब 7.25 लाख है। जबकि जिले में करीब दूसरे जिले और राज्यों के वाहनों की संख्या करीब एक लाख है। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि चार लाख से साढ़े चार लाख वाहनों का आवागमन प्रत्येक दिन शहर और हाईवे पर होता है। ऐसे में चार लाख वाहनों को 40 पुलिसकर्मी कैसे संभालेंगे। इसका दबाव अधिकारियों के पास भी नहीं है। जबकि लगातार जाम लग रहा है।
विज्ञापन
यहां लगता है जाम
जीरो माइल चौराहा, बेगमपुल चौराहा, लालकुर्ती पैठ बाजार, दिल्ली रोड, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा, एचआरएस चौक, बागपत रोड, ट्रांसपोर्ट नगर के सामने, शॉप्रिक्स मॉल तिराहा, परतापुर तिराहा, मोहिउद्दीनपुर, कंकरखेड़ा फ्लाईओवर, मोदीपुरम, हापुड़ अड्डा चौराहा, तेजगढ़ी चौराहा, एल ब्लॉक तिराहा, हापुड़ रोड, घंटाघर, बच्चा पार्क चौराहा, ईव्ज चौराहा पर जाम की समस्या रहती है।