{"_id":"5c7c471fbdec2211df4147c9","slug":"91551648543-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा पशुओ से किसान के साथ साथ वाहन चालक भी परेशान।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा पशुओ से किसान के साथ साथ वाहन चालक भी परेशान।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मुंडाली/माछरा। सूबे का किसान धरती जोतकर जीविका बचाने की जद्दोजहद मे जुटा है लेकिन आवारा पशुओं ने माथे पर पड़ी चिंता लकीरें और गहरी कर दी हैं। किसान आवारा पशुओं से परेशान हैं, लेकिन मेरठ-गढ मार्ग पर चलने वाले वाहन भी आवारा पशुओं के घूमने से परेशान हैं। ये पशु आए दिन हादसों की वजह बना रहे हैं।
प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए थे कि सड़कों पर घूम रहे आवारा, बेसहारा, पशुओं को गौ आश्रय बनाकर वहां रखा जाए। जिलाधिकारी ने बीडीओ आदि को निर्देशित किया था कि गौआश्रय में बेसहारा, आवारा पशुओं को वहां रखा जाए। इनके चारा, पानी आदि का भी प्रबंध किया जाये। रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र में मऊखास, भगवानपुर चट्टावन, सिसौली, मुरलीपुर, गोकुलपुर, हसनपुर कदीम आदि गांवों में बेसहारा, आवारा पशु घूम रहे हैं। रजपुरा ब्लॉक के बीडीओ का चार्ज जिला कृषि अधिकारी प्रमोद सिरोही के पास है परंतु कई माह बीत जाने के बाद भी उन्होंने बेसहारा, आवारा पशुओं को पकड़ने का कोई प्रबंध नहीं किया है। वह ऐसे ही सड़कों पर एवं किसानों के खेतों में घूम रहे हैं। वे फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। साथ ही मेरठ-गढ़ मार्ग पर आकर हादसों की वजह बन रहे हैं। किसान इन आवारा पशुओं से परेशान हैं। किसान ब्रजेश कुमार, प्रदीप शर्मा आदि ने बताया कि खेत पर चारों तरफ लकड़ी की बाड़ एवं पुतले भी लगाए लेकिन आवारा पशु इन्हें भी फांदकर गेहूं आदि की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। संजय कुमार ने बताया कि गेहूं के साथ पशुओं के लिए चारे मे जेई की फसल तैयार की लेकिन आवारा पशुओं के कारण एक भी बीघा भी पालतू पशुओं को नहीं मिल पाई है।
उधर, अब तक किसान ही इन आवारा पशुओं से परेशान था, लेकिन अब इन पशुओं ने सड़कों को जाम करना शुरू कर दिया है। ये पशु सड़कों पर आकर मार्ग को जाम कर देते हैं तथा आते वाहनों के सामने आकर उन्हें भी क्षतिग्रस्त कर देते हैं। साथ ही इनके अचानक वाहनों के सामने आ जाने से दुघर्टनाओं को भी न्योता दे रहे हैं। जिससे वाहन चालक भी परेशान हैं।