फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एप से जिंदगी बनी आसान

एप से जिंदगी बनी आसान

Tue, 19 Feb 2019 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
एप से जिंदगी बनी आसान
कहां खर्च हुए पैसे, एप देगा पाई-पाई का हिसाब
विज्ञापन

- बजट सेविंग मोबाइल एप से जिंदगी हुई आसान
- मोबाइल एप के सहयोग से आसान हुआ पैसे का हिसाब-किताब

मेरठ। पैसे आए लेकिन कब खर्च हो गए पता नहीं चला। महीने के 20 दिन बीतने के बाद शुरू होता है दौर एक-एक पैसा बचाकर खर्च करने का। तब सोचते हैं कि खर्चों को कैसे नियंत्रित करें कि बचत भी हो जाए और महीने भर के जरुरी खर्चे भी निकल जाए। घर से बाहर रहकर पढ़ाई करने, जॉब करने वाले युवाओं की यह सबसे बड़ी परेशानी है। तकनीक के युग में हर सवाल का जवाब है। जरूरत है तो बस एक स्मार्टफोन की। प्ले स्टोर पर ऐसे में कई बजट सेविंग मोबाइल एप हैं, जो महीने की बचत और खर्चों को नियंत्रित करने में मददगार साबित हो रहे हैं। शहर के कई युवा इन एप क ा इस्तेमाल कर लाभ भी ले रहे हैं। अब न दोस्तों, रुमपार्टनर से खर्चे के कारण लड़ाई का झंझट है न सारी सैलरी खर्च होने का तनाव। बचत वाले मोबाइल एप ने इनकी जिंदगी को सहूलियत दी है।

स्पिलिटवाइस एप- गूगल प्ले स्टोर से इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप को टैप जब हम शुरू करते हैं तो होम पेज पर तीन विकल्प आएंगे। ये विकल्प दोस्त, ग्रुप और एक्टिविटी के हैं। फ्रै ंड्स टैब पर जाकर उस दोस्त का नाम, ईमेल, फोन नंबर लिखें जिसके साथ आपको हिसाब शेयर करना है। इसके बाद डिस्क्रिप्शन में उस कारण का नाम बताएं जिसके लिए आपने पैसे खर्च किए या लिए हैं। एप पूछेगा कि इस राशि को किसने खर्च किया और इसको कैसे बांटना है। सारे विकल्प लिखने के बाद इस एप की जानकारी दोस्त के मोबाइल पर नॉटिफिकेशन के जरिए जाएगी। हालांकि इस एप के इस्तेमाल के लिए दोस्तों के पास भी स्मार्टफोन होना जरुरी है। इस एप में ग्रुप बनाकर भी हिसाब किताब रखा जा सकता है।
विज्ञापन


मंथली बजट प्लानर एंड डेली एक्सपेंस ट्रेकर - गूगल प्ले स्टोर से इस एप को निशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं। यह एप आपके महीने के बजट और निजी खर्चों क ो मेंटेन करने में मदद करेगा। महीने का बजट खुद यह एप बनाकर देगा। जैसे ही आपका खर्चा बजट से अधिक हुआ एप तुरंत रेड सिग्नल देकर सूचित करेगा। एप की खासियत यह है कि यह आपको पिछले महीनों के खर्चों का ब्यौरा भी देता रहेगा। इसके डिस्क्रिप्शन में जाकर आपको अपने तय खर्चों का ब्यौरा भरना है। साथ ही महीने का बजट, परिवार के सदस्यों की जानकारी फीड करनी है। एप आपको स्वयं किस मद में कितना खर्चा करें यह बताएगा साथ ही आपके मासिक बजट को बनाकर उसकी डिटेल देगा। अगर इससे अधिक खर्चा हुआ तो आपको रेड सिग्नल और आपने पैसे बचाए तो ग्रीन सिग्नल देगा। आपकी बचत अगले महीने के बजट में जुडे़गी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनी मैनेजर एक्सपेंस एंड बजट- यह एप महीने के खर्चों का रिव्यू निकालकर देगा। आपने कहां गैर जरुरी खर्च किया यह भी बताएगा, साथ ही बजट बनाने में मदद करेगा। इस एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर इसमें अपने सभी खर्चों का विवरण डालें। घर के अलावा बिजनेस का बजट भी इससे बना सकते हैं। इस एप में बुककीपिंग की डबल एंट्री की सुविधा भी है। यानि एप को सीधे अपने बैंक खाते से जोड़ सकते हैं। वॉलेट, डेबिट व क्रेडिट कार्ड क ो भी एड कर सकते हैं। अपनी आय, जरुरी सारे खर्चे व अन्य खर्चे इसमें जोड़ें तो पता चल जाएगा कि आपका पैसा आखिर किस गैरजरुरी खर्च में जा रहा है।

डेली एक्सपेंस 2- डेली एक्सपेंस 2 ऐसा मोबाइल एप है जो आपके नियमित खर्चों को नियंत्रित करने में मदद करेगा। यह एप आपके प्रतिदिन के खर्चों को रिकार्ड कर लेता है। आपने कहां से पैसा निकालकर कहां किस मद में भुगतान किया यह सभी सूचनाएं देगा। आपने आय से अधिक खर्चा किया तो फौरन आपको अलर्ट करेगा। अंग्रेजी के अलावा कई विदेशी भाषाओं में उपलब्ध है।


ये भी हैं बजट नियंत्रण के एप
डेली एक्सपेंस 2, मनी मैनेजर, एक्सपेंस मैनेजर के अलावा वॉलेट फाइनेंस ट्रेकर एंड बजट मैनेजर, होम बजट मैनेजर लाइट विदाउट सिंक, स्पेंडिंग ट्रेकर, डे टू डे एक्सपेंस, मनी मैनेजर एक्सपेंस ट्रेकिंग, मोबाइल बजट आदि मोबाइल एप हैं जो आपके खर्चों को व्यवस्थित करने मे ंमदद करेंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed