फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आरक्षण सवर्णो के साथ धोखा: शेर सिंह राणा

आरक्षण सवर्णो के साथ धोखा: शेर सिंह राणा

Mon, 18 Feb 2019 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
आरक्षण सवर्णो के साथ धोखा: शेर सिंह राणा
आरक्षण सवर्णों के साथ धोखा: शेर सिंह राणा
विज्ञापन

- अंसल टाऊन कालोनी में खोला गया कार्यालय
मोदीपुरम। राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी ने अपने नए कार्यालय के शुभांरभ से पहले जम्मू कश्मीर में हुए आंतकी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। रविवार को बाईपास स्थित अंसल टाऊन कालोनी में कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

रविवार को कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शेर सिंह राणा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में लाभ लेने के लिए सवर्णों को आरक्षण दिया गया है। इससे किसी को लाभ नहीं होगा। सवर्णों की लड़ाई लड़ी जाएगी और मेरठ से ही इसको शुरू किया जाएगा। पश्चिम में राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी का कार्यालय मेरठ में ही खोला गया है। पार्टी लोकसभा चुनाव में मजबूती के साथ आगे बढे़गी। स्वर्ण मुस्लिम, राजपूत गठजोड़ के साथ चुनाव में उतरा जाएगा। उन्होंने किसान आयोग के गठन की भी मांग की, जब तक किसान आयोग नहीं बनेगा, तब तक किसानों की स्थिति मजबूत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद का मजबूत जवाब देना होगा। देश पर यह सबसे बड़ा हमला है, हर किसी की आंखे नम हो रही है। जब तक इसका जवाब नहीं मिलेगा, तब तक भारतीयों की आंखों से आंसू नहीं सूखेंगे। भगवत सिंह सोम, देवेंद्र चौहान मटौर, ओमबीर प्रधान, रामबीर प्रधान, रतन सिंह, सतीश प्रधान, लाखन सिंह, डैन सोम, सचिन मटौर, गौरव सोम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed