फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फसल हमारी, दाम भी हमारा, लेकर रहेंगे : तोगड़िया-Meerut

फसल हमारी, दाम भी हमारा, लेकर रहेंगे : तोगड़िया

Mon, 18 Feb 2019 02:38 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 18 Feb 2019 02:38 AM IST
सार

  • हिंदुस्तान निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कही ये बात

विज्ञापन
फसल हमारी, दाम भी हमारा, लेकर रहेंगे : तोगड़िया-Meerut

विस्तार

 हिंदुस्तान निर्माण पार्टी के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर गांव धनतला के मंदिर परिसर में रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि देश में आतंकवादी घटनाओं में सैनिक शहीद हो रहे हैं। देश का किसान और सीमा पर जवान खतरे में हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान से युद्ध में इतने सैनिक शहीद नहीं हुए जितने आतंकी घटनाओं में हो रहे हैं। आतंकवादी सैनिकों पर गोलिया दाग रहे हैं। हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने वाले सैनिकों को दोषी बनाया जाता है। देश का किसान भी खुशहाल नहीं है। अधिकतर किसान कर्जदार हैं। किसान फसल तैयार करता है खुद और फसल का दाम तय करती है सरकार। लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा।
विज्ञापन


अब फसल हमारी और दाम भी हमारा होगा। किसान की फसल की लागत का डेढ़ गुना मिलनी चाहिए। इस पर कानून बने। सरकार की नीतियों के कारण ही कर्ज है। जिसमें कर्ज की जिम्मेदारी भी सरकार की ही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतराम सिंह तथा संचालन कार्यक्रम आयोजक महावीर भड़ाना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर श्रीकांत पाल, रणवीर सिंह, शिल्पी पटेल, कैलाश चपराना, विजय सैनी, आजाद भड़ाना, रामानुज पटेल, प्रेमशंकर गंगवार समेत कई लोग मौजूद रहे। वहीं, प्रवीण तोगड़िया ने पांडवनगर में भी आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed