{"_id":"5c671f30bdec2275c512427c","slug":"91550262064-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मढियाई में आयोजित पंचायत में पंचो का फरमान-चोरी छोडो या फिर गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मढियाई में आयोजित पंचायत में पंचो का फरमान-चोरी छोडो या फिर गांव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चोरों को खुद जागकर पकड़ेंगे ग्रामीण
- बढ़ती पशु चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने को मढ़ियाई गांव में आयोजित हुई पंचायत
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना। पशु चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने को मढ़ियाई गांव में पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में पंचों ने चोरों को चोरी छोड़ने की नसीहत दी। साथ ही चेतावनी दी कि ग्रामीण स्वयं भी चोर को पकड़ने का काम करेंगे।
मढियाई गांव पशु चोरी व लूटपाट की घटनाओं में शामिल कुछ चुनिंदा लोगों की वजह से पूरा गांव दूर-दूर तक बदनाम हो चुका हैं। स्थानीय पुलिस के साथ दिल्ली, हरियाणा पंजाब की पुलिस की हर रोज गांव में दबिश होती रहती हैं। जिसमें लूटपाट व चोरी की घटनाओं में शामिल लोगों के साथ आम लोगों को भी कभी-कभी पुलिस परेशान करती हैं। हाल ही में कुछ लोगों के द्वारा दिल्ली पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया गया था। जिसमें कई नामजद व दर्जनों अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया। गांव में बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने को शुक्रवार को गांव में पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में ग्राम प्रधान हाजी जमीने उर्फ मुन्ना, हाजी आफाक खां, हाजी नूर अहमद, हाजी बाबू, अध्यक्षता आफाफ खाक आदि ने कहा चोरों को सबक सिखाया जाएगा। ग्रामीण खुद जागरूक होकर चोरों को पकड़ने का काम करेंगे और पुलिस को सौपेंगे।
गांव में पंचायत आयोजित हुई है मामला संज्ञान में नहीं है, यदि इस तरह की किसी पंचायत में निर्णय लिया गया है, तो वह सही कदम है। पुलिस निर्दोष को परेशान नहीं करेगी। धर्मेंद्र सिंह राठौर थानाध्यक्ष सरधना
विज्ञापन
पंचायत में जो निर्णय लिया गया, उस पंचायत में मैं भी शामिल था। चोरों को चोरी छोड़ने की नसीहत दी गई है। हाजी जमील उर्फ मुन्ना ग्राम प्रधान मढियाई।