फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   12 लोगों को स्वाइन फ्लू, संख्या पहुंची 177

12 लोगों को स्वाइन फ्लू, संख्या पहुंची 177

Sat, 02 Feb 2019 07:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
12 लोगों को स्वाइन फ्लू, संख्या पहुंची 177
मेरठ। स्वाइन फ्लू के शनिवार को 12 नए मरीज मिले हैं। इनमें 11 मेरठ के हैं तो एक सहारनपुर जिले का है। इनमें दो से साढ़े पांच साल के तीन बच्चे और चार महिलाएं शामिल हैं। दो मरीज 69 और 84 साल की उम्र के हैं। इनका इलाज मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पताल में चल रहा है। इनमें एक महिला डॉक्टर भी शामिल है।
विज्ञापन

यह मरीज साकेत, रोहटा रोड अनूप नगर, पहाड़पुर, कंकरखेड़ा, गढ़ रोड, सुरजकुंड, जागृति विहार और शास्त्रीनगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि स्वाइन फ्लू के इन मरीजों की पुष्टि मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में हुई है। नवंबर 2018 से अब तक 177 लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। जिनमें तीन मरीजों की मौत हुई है। इस साल में मेरठ में 113 मरीज़ मिल चुके हैं। गौरतलब है कि साल 2017 में स्वाइन फ्लू के करीब 400 मरीज मिले थे, जिनमें 21 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed